फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   335 youth got employment in employment fair

Siddharthnagar News: रोजगार मेले में 335 युवाओं को मिला रोजगार

Tue, 31 Oct 2023 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
335 youth got employment in employment fair
-मेले में 609 युवाओं ने रोजगार पाने के लिए पंजीकरण कराया था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। डाॅ. राम मनोहर लोहिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय इटवा में आयोजित रोजगार मेले में 335 युवाओं को रोजगार दिया गया, जबकि मेले में 609 युवाओं ने रोजगार पाने के लिए पंजीकरण कराया था। मेले में आईं चार कंपनियों ने युवाओं का योग्यता के अनुसार चुनाव किया।
सेवायोजन ने इटवा के युवाओं को रोजगार देने के लिए सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन किया। इसमें सेवायोजन विभाग से सात कंपनियों को बुलाया गया। मेले में चार कंपनियों के प्रतिनिधि आए, जिससे चारों कंपनियों ने पंजीकृत 609 युवाओं में से 335 युवाओं को रोजगार दिया। सभी युवाओं को जल्द ही कंपनियों के बताए गए स्थानों पर बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी मिथलेश कुमार मिश्रा ने कहा कि सभी को रोजगार देना सरकार की नीतियों में शामिल है। यही कारण है कि आज रोजगार देने के लिए हम सभी आपके बीच आए हैं। उन्होंने कहा कि पंजीकृत 609 युवाओं में से 335 युवाओं का चयन विभिन्न पदों के लिए हुआ है। जिन्हें दूरभाष से शीघ्र ही कार्यस्थल पर बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि वर्तमान युग योग्य लोगों का है। यदि आपमें योग्यता है, तो आपको रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हम लोगों के समय में विद्यालय नहीं था, शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूरदराज जाना पड़ता था, लेकिन आज ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालय व महाविद्यालय खुल गए हैं। प्रत्येक तहसील स्तर पर आईटीआई खुले हैं। जहां युवक व युवतियां प्रवेश लेकर टेक्निकल शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

इस दौरान एसडीएम कर्मेंद्र, महाविद्यालय के प्राचार्य अष्टभुजा पांडेय, मस्तराम वर्मा, अमित कुमार, हरीशचंद्र, संतोष कुमार पांडेय, मोहम्मद आजम, अकबर हुसैन, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed