फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   329 children were vaccinated and 137 pregnant women were examined.

Siddharthnagar News: 329 बच्चों का टीकाकरण, 137 गर्भवतियों की हुई जांच

Thu, 27 Nov 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 27 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
329 children were vaccinated and 137 pregnant women were examined.
भनवापुर क्षेत्र के 24 गांवों में आयोजित हुआ टीकाकरण शिविर
विज्ञापन


भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के 24 गांवों में बुधवार को छाया एकीकृत टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित एएनएम के द्वारा 329 बच्चों को टीकाकरण के साथ ही 137 गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच और टीकाकरण किया गया।
अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने ग्राम शाहपुर डीह तथा महतिनिया खुर्द पहुंचकर टीकाकरण सत्र का औचक निरीक्षण किया और अपडेटेड ड्यू लिस्ट, लॉजिस्टिक व टीकाकरण व एचआरपी रजिस्टर चेक किया। अधीक्षक ने एएनएम की ओर से दी गई सेवाओं जैसे बीपी, शुगर, वजन, हीमोग्लोबिन, एचआईवी, सिफलिस व पेट आदि जांचों का भौतिक सत्यापन किया।
विज्ञापन

अधीक्षक ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया कि टीकाकरण और संतुलित पोषण से बच्चों को बीमारियों से बचाया जा सकता है। पांच वर्ष तक बच्चों की मृत्यु दर को कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को समयबद्ध रूप से वैक्सीन जरूर लगाएं। कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों में संक्रमण होने की संभावना अधिक होती है, इसलिए आंगनबाड़ी कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों की लाइन लिस्टिंग तैयार करते हुए एएनएम से चिकित्सीय इलाज व परामर्श दिलवाले में सहयोग करें, जिससे आवश्यकता अनुसार पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती करवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएमसी सूर्यदेव सिंह तथा बीसीपीएम मेराज अहमद ने कहा कि आशा बहू नवजात शिशु व बच्चों के देखभाल कार्यक्रम, टीकाकरण के एक दिन पूर्व ड्यू लिस्ट अपडेशन तथा टीकाकरण सत्र पर लाभार्थियों को बुलाकर सेवा दिलवाने में विशेष ध्यान दें। इस दौरान पर्यवेक्षक ध्रुवचंद्र, पूनम कुमारी, मीना, रीना, लक्ष्मी, मालती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed