फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   32 people are in danger of life, they will not submit

32 लोगों को है जान का खतरा, नहीं जमा करेंगे असलहा

Tue, 06 Apr 2021 10:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
32 people are in danger of life, they will not submit
32 लोगों को है जान का खतरा, नहीं जमा करेंगे असलहा
विज्ञापन

इसमें स्वर्ण व्यवसायी, भट्ठा मालिक, पेट्रोल पंप संचालक, कुछ नेता भी हैं शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में 32 लोग ऐसे हैं, जिन्हें खुद के जान को खतरा है। उन्होंने जान खतरा बताते हुए पंचायत चुनाव में असलहा नहीं जमा करने की अपील की है। इस संबंध में उन्होंने प्रार्थना पत्र जमा किया है। उनका कहना है कि अगर उनका लाइसेंसी असलहा उनके पास नहीं रहेगा तो उनके साथ कुछ भी हो सकता है। ऐसे में आत्मरक्षा के लिए असलहा होना जरूरी है।
पंचायत चुनाव में कोई धन या हथियार का इस्तेमाल करके मतदान न कराने पाए। इसे देखते हुए शासन का नियम है कि मतदान से पूर्व सभी लाइसेंसी असलहों को जमा कराया जाए। जिम्मेदारों का मानना है कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तुलना में ग्राम पंचायत चुनाव काफी संवेदनशील होता है। ऐसे में चुनाव में लाइसेंसी असलहाधारियों से विवाद होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। पंचायत चुनाव की तिथि मुकर्रर हो गई है। जिले में 26 अप्रैल को मतदान होना है। मगर पुलिस पहले से ही मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जुटी थी। इसी क्रम में असलहा जमा कराना शुरू हुआ। पुलिस विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में 4052 लाइसेंसी असलहा धारक हैं। थानावार असलहा जमा कराने की प्रक्रिया शुरू हुई। जिले में पांच मार्च तक 2825 असलहा जमा हो चुके हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक अभी 90 असलहे जमा होने हैं। अन्य लाइसेंस धारक में पुलिसकर्मी और अन्य कर्मचारी हैं जो गैर जनपद जा चुके हैं। इसके अलावा कुछ असलहे निरस्त हो गए हैं। इसमें 32 ऐसे लाइसेंसी असलहा धारक हैं जो अपनी जान का खतरा बता रहे हैं। उन्होंने असलहा जमा करने में असमर्थता व्यक्त करते हुए प्रार्थना पत्र दिया है। उनका कहना है कि असलहा आत्मरक्षा के लिए है। उन्हें जान का खतरा है। ऐसे में असलहा रखना अति जरूरी है।
विज्ञापन

इन प्रकार के लोगों ने दिया प्रार्थना पत्र
खुद को जान का खतरा बताने वाले लाइसेंसी 32 लोग हैं। रिकार्ड के मुताबिक इनमें कुछ नेता, स्वर्ण व्यवसायी, ईंट-भट्ठे के मालिक, पेट्रोलपंप संचालक शामिल हैं। उनका कहना है कि काफी रकम उनके पास रहता हैं और आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में अगर असलहा साथ में नहीं है तो उनके साथ कभी भी अनहोनी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में लाइसेंसी और असलहों की संख्या
थाना लाइसेंसी असलहों की संख्या
सिद्धार्थनगर 294 316
उसका बाजार 162 182
मोहाना 182 201
लोटन 84 92
कपिलवस्तु 46 50
शोहरतगढ़ 198 228
चिहिल्हया 163 179
ढेबरुआ 233 254
बांसी 578 615
जोगिया 57 60
खेसरहा 300 303
डुमरियागंज 462 489
भवानीगंज 141 156
त्रिलोकपुर 197 232
पथरा बाजार 140 145
इटवा 439 439
गोल्हौरा 171 175
मिश्रौलिया 157 162
असलहा कराया जा रहा है जमा
पंचायत चुनाव को सकुशल और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। चुनाव के मद्देनजर लाइसेंसी असलहों को जमा कराया जा रहा है। 32 लोगों ने असलहा नहीं जमा करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। उनका प्रार्थना पत्र लिया गया है। इसमें स्वर्ण व्यवसायी, पेट्रोल पंप संचालक आदि शामिल हैं। - सुरेशचंद्र रावत एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed