{"_id":"5c4b4635bdec22499d27169c","slug":"31548437045-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नहीं करेंगे यदि मतदान होगा बहुत बड़ा नुकसान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नहीं करेंगे यदि मतदान होगा बहुत बड़ा नुकसान’
Fri, 25 Jan 2019 10:54 PM IST
राकेश पांडेय
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 25 Jan 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
जिला जेल के सामने स्थित ग्राउंड में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद स्कूली बच्चे ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को स्कूली बच्चों ने कलेक्ट्रेट से जिला जेल के सामने स्थित प्रांगण तक जागरूकता रैली निकाली। रैली में बच्चे न जाति पे, न धर्म पे। बटन दबेगा, कर्म पे...। वोट की कीमत कभी न लेंगे। लेकिन वोट जरूर देंगे, नहीं करेंगे यदि मतदान। होगा बहुत बड़ा नुकसान आदि नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक कर रहे थे। इस अवसर बच्चों को मतदाता बनने और मतदान करने के लिए दूसरों को प्रेरित करने की शपथ भी दिलाई गई।
कलेक्ट्रेट से निकली रैली को जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राजकीय कन्या इंका तेतरी बाजार, सिहेंश्वरी इंका तेतरी बाजार, शिवपति इंका शोहरतगढ़, बाल शिक्षा सदन कन्या इंका तेतरी बाजार, गांधी आदर्श विद्यालय इंका बढ़नी, मुस्लिम इंका महदेईया, जवाहर लाल नेहरू स्मारक इंका, जय किसान इंका सकतपुर सनई के साथ ही सिहेंश्वरी इंका के एनसीसी कैडेट्स मतदाता जागरूकता संबंधी नारे लगाते हुए जिला जेल के सामने स्थित प्रांगण में पहुंचे। यहां आयोजित कार्यक्रम में मौजूद बच्चों और लोगों को डीएम की ओर से ‘हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक हेकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेगें’... की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर सीडीओ हर्षिता माथुर, एडीएम प्रमोद शंकर शुक्ला, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौम्या पांडेय, एसडीएम सदर उमेश चंद निगम, जिविनि राज बहादुर मौर्य, बीएसए राम सिंह, डीएसटीओ राजेश सिंह, डीसी मनरेगा उमेश चंद तिवारी, उप कृषि निदेशक डॉ. पीके कन्नौजिया, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नसीम अहमद, जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी अनूप कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
शोहरतगढ़ में शिवपति इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं की जागरूकता रैली को एसडीएम अनिल कुमार एवं प्रधानाचार्य डॉ. नलिनीकांत मणि त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाई। सीओ सुनील सिंह, तहसीलदार अरविंद कुमार, नायब तहसीलदार अवधेश कुमार राय, एसओ रणधीर मिश्रा, माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष रामविलास यादव, एनसीसी लेफ्टिनेंट डॉ. हेमंतराज उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इटवा में माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर रैली तहसील इटवा के प्रांगण में समाप्त हुई। यहां रामगोपाल, यशपाल, कौशलेंद्र ,अनिरुद्ध, बीएलओ रेखा, रोजगार सेवक रामदेव, राम सुभाष यादव आदि को सम्मानित किया गया। बढ़नी प्रतिनिधि के अनुसार, पं.बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शुक्लागंज में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रवि शुक्ल, आशाराम यादव आदि मौजूद थे। बिस्कोहर प्रतिनिधि के मुताबिक श्रीछेदी लाल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. विनायक राज शुक्ल ने छात्र छात्राओं को मताधिकार के महत्व की जानकारी दी। प्रवक्ता अंगद प्रसाद इन्द्र कुमार पांडेय, शिरोमणि उपाध्याय आदि मौजूद रहे। डुमरियागंज प्रतिनिधि के मुताबिक बीआरसी परिसर में एसडीएम राजेंद्र प्रसाद ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर स्कूली बच्चों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तहसीलदार शिवमूर्ति सिंह, एबीएसए चंद्र भूषण पांडेय, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह, लेखपाल संघ अध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव, मिर्जा महबूब, नसीम अहमद, बसीर अहमद सहित आदि लोग मौजूद रहे।
वरिष्ठ व युवा वोटर हुए सम्मानित
वरिष्ठ मतदाता शिवपूजन, कमला प्रसाद, रामचन्द्र और युवा मतदाता सुशील गौतम, अभय निगम, सुधीर पांडेय, कु. शालिनी पाठक, कु. फलक मेकरानी को प्रमाण पत्र देकर उन्हें शुभकामनाएं दी गई।