फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   30 buses went on election duty...passengers feel relieved

Siddharthnagar News: चुनाव ड्यूटी में गई 30 बसें..यात्रियों को सांसत

Tue, 30 Apr 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 30 Apr 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
30 buses went on election duty...passengers feel relieved
अधिक किराया देने के साथ ही दुश्वारी भी झेल रहे यात्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। रोडवेज की 30 बसों को चुनाव ड्यूटी में चले जाने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। कई रूटों पर बस का संचालन बंद होने से प्राइवेट वाहनों से यात्रा करने के लिए यात्री मजबूर है। यात्रियों की मजबूरी को देखते हुए प्राइवेट वाहनों के चालक किराया में दो गुना का इजाफा कर दिए है।
रोडवेज डिपो में 48 बस मौजूद है, लेकिन चुनाव ड्यूटी के कारण 30 बसों को अन्य शहरों में भेज दिया गया है। 18 बसों से परिवहन विभाग यात्रियों की सेवा कर रहा है। लेकिन बसों की संख्या कम होने से कई रूटों पर बस का संचालन बंद हो गया है। बसों का संचालन बंद होने से यात्री प्राइवेट बस व निजी साधनों से यात्रा कर रहे है। लेकिन यात्रियों की जरूरत के हिसाब से प्राइवेट चालक किराया तय कर रहे है। इससे यात्रियों की जेब ढ़ीली हो रही है। जिले से गोरखपुर रूट पर 12 बसों का संचालन होता था, वही लखनऊ व अयोध्या रूट पर 10 बसों का संचालन होता था। लेकिन बसों की कमी के कारण रोडवेज से तीन से चार बसों का ही संचालन किया जा रहा है। हाइडिल तिराहे पर बस का इंतजार कर रहे संदीप ने बताया कि प्राइवेट ऑटो चालक 10 किलोमीटर का 40 रुपया किराया मांग रहे है। जबकि बस से जाने पर 20 रुपया किराया लगता है। दो घंटे से बस का इंतजार कर रहे है। अभी तक बस नहीं आया है।
विज्ञापन


चुनाव ड्यूटी में बसों के चले जाने से बसों की संख्या कम हो गई है। लेकिन यात्रियों के अनुसार बसों का संचालन किया जा रहा है। जबकि लोकल रूट के बसों का फेरा भी बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीके गंगवार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed