{"_id":"6521a7a81467ce0581021b74","slug":"3-lekhpal-suspended-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-6060-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भूमि विवाद सुलझाने में नाकाम तीन लेखपाल निलंबित, एक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भूमि विवाद सुलझाने में नाकाम तीन लेखपाल निलंबित, एक पर केस
Sun, 08 Oct 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
फोटो-
शोहरतगढ़ में तहसील समाधान दिवस में सुनवाई के दौरान डीएम ने की कार्रवाई
जमीन विवाद के आए 39 मामलों में सिर्फ एक का ही हुआ मौके पर निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ में तहसील समाधान दिवस में सुनवाई के दौरान डीएम पवन अग्रवाल ने भूमि विवाद सुलझाने में नाकाम रहे दो लेखपालों को निलंबित कर दिया। डीएम ने धनउगाही का आरोप लगने पर इनमें से एक लेखपाल पर केस दर्ज कराने के भी निर्देश दिए हैं। वहीं, समाधान दिवस में उपस्थित न होने पर जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। डीएम ने इससे पहले बर्डपुर नंबर 10 में भी भूमि संबंधी मामले में लापरवाही पर एक लेखपाल को निलंबित करने के निर्देश दिए थे।
शोहरतगढ़ में संपूर्ण तहसील समाधान दिवस पर राजस्व के 39, पुलिस विभाग के एक, विकास 12, पूर्ति 17, स्वास्थ्य के पांच, पंचायती राज विभाग के पांच, कृषि के दो व अन्य नौ समेत 90 मामले आए। जमीन विवाद से जुड़े सर्वाधिक 39 मामलों में मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। उन्होंने कार्य में लापरवाही और शिकायती पत्र मिलने पर लेखपाल राजू यादव, आरपी यादव और लेखपाल प्रशांत को निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने धन उगाही का आरोप लगने पर लेखपाल प्रशांत के विरुद्ध केस दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अन्य मामले में लेखपाल रेनू चौहान के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
यह था मामला
पिपरी महजिदिया निवासी गायत्री चौहान ने रोते हुए डीएम से फरियाद की कि उनके पति की मृत्यु बहुत पहले हो चुकी है। मरने से पहले उन्होंने वरासत कर दी थी। उसे चढ़ाने के लिए कई बार दौड़ा रहे लेखपाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि 20 हजार रुपये मांग रहे हैं। इतना सुनते ही डीएम ने तत्काल लेखपाल प्रशांत को निलंबित करते हुए केस दर्ज कराने के निर्देश दिए। छतहरी निवासी अभिषेक कुमार गिरी ने कहा कि खलिहान व रोड पर कुछ लोग कब्जा कर लिए हैं। इस पर डीएम ने संबंधित लेखपाल रेनू चौहान के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत छतहरी तहसील शोहरतगढ़ में खलिहान की जमीन पर कब्जा के प्रार्थनापत्र पर एसडीएम को तहसीलदार व हलका लेखपाल की ओर से कब्जा खाली न कराने पर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
भूमि विवाद रजिस्टर बनाकर करें निस्तारण
जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने कहा कि तहसील दिवस में आए शिकायती प्रार्थना पत्रों को तीन दिन के अंदर शत-प्रतिशत निस्तारण की कार्रवाई संबंधित विभाग के अधिकारी सुनिश्चित करें। सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील समाधान दिवस में प्राप्त हो रहीं शिकायतों एवं आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समय से एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कानूनगो एवं लेखपालों को निर्देश दिए कि भूमि संपत्ति रजिस्टर एवं भूमि विवाद रजिस्टर अवश्य बना लें। किसी भी विभाग का तहसील दिवस का कोई भी प्रकरण लंबित नहीं होना चाहिए। यदि किसी भी विभाग का प्रकरण लंबित पाया जाएगा तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। -
मंडलायुक्त के भी सामने आए भूमि संबंधी मामले
सिद्धार्थनगर। बांसी तहसील में मंडलायुक्त अखिलेश सिंह और आईजी आरके भारद्वाज की मौजूदगी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद के मामले सामने आए। मसैचा गांव के प्रधान राममिलन चौधरी, नगेसर चौधरी, अभिमन्यु सिंह, परमात्मा चौधरी, रणजीत सिंह, बहरैची ने अमृत सरोवर के पश्चिम व उत्तर ग्राम सभा की भूमि को संप्रदाय विशेष से कब्जा मुक्त कराने व दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इनका कहना था कि एक समुदाय के लोगों ने गलत तरीके से ग्रामसभा की भूमि पर कब्जा करके मदरसे का निर्माण कर लिया है।
इस दौरान आए 68 मामलों में मात्र चार प्रकरणों का मौके पर निस्तारण हुआ। उन्होंने सचेत किया कि छोटे से छोटे मामलों की अनदेखी घातक हो सकती है इसलिए किसी भी विवादित मामले को हल्के में न लें।