{"_id":"62337e2e8c7a424bb34c7f70","slug":"2k-teachers-will-deployed-in-up-board-exam-siddharthnagar-news-gkp4303100180","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हजार शिक्षक करेंगे कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हजार शिक्षक करेंगे कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो हजार शिक्षक करेंगे कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी
सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी ऑनलाइन लगाई जाएगी। नकलविहीन बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार दो हजार से अधिक शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक बनाया जाएगा। परीक्षा की विभागीय तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
24 मार्च से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए विभागीय तैयारी पूरी हो चुकी है। इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में 52175 परीक्षार्थी बैठेंगे। परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए जिले में 101 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। छात्रों की संख्या के अनुपात में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जिले में राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों को मिलाकर 201 विद्यालय संचालित हैं। इनमें दो हजार से अधिक शिक्षक हैं। तकरीबन एक हजार शिक्षक राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों के हैं, जबकि वित्तविहीन विद्यालयों के 1200 शिक्षक हैं। परीक्षा में गड़बड़ी न हो और एक ही कमरे में एक शिक्षक कई दिन ड्यूटी न करने पाए। इसके लिए इसबार बोर्ड की ओर से कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। साथ ही उन्हें बोर्ड की ओर से मोबाइल नंबर पर ड्यूटी के संबंध में मैसेज मिल जाएगा। इस संबंध में डीआईओएस अवधेश नारायण मौर्य ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड की ओर से लगाई जाएगी। इस संबंध में उनका पूरा डाटा बोर्ड को भेज दिया गया है।