{"_id":"67db07878bc4e27f9c061724","slug":"285-children-were-vaccinated-at-42-centers-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-134289-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 42 सेंटरों पर हुआ 285 बच्चों का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 42 सेंटरों पर हुआ 285 बच्चों का टीकाकरण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भारतभारी। बेवां सीएचसी क्षेत्र में 42 सेंटरों पर 285 बच्चों का टीकाकरण व 132 गर्भवतियों का प्रसव पूर्व जांच के साथ टीकाकरण किया गया। इस क्रम में लोहरौली, परसा, तिलगड़िया, हिसामुद्दीनपुर, तेनुहार, तकियावा, चकचाई, महुआरा, सागररोजा, धौरहरा, रंगरेजपुर, वासाचक आदि गांव में टीकाकरण का आयोजन किया गया है।
महुआरा में एएनएम वंदना यादव ने ड्यूलिस्ट के आधार पर गांव के बच्चों का टीकाकरण के साथ ही साथ गर्भवतियों का प्रसव पूर्व जांच कर जरूरी सुझाव दिया। इस दौरान आवश्यकता के अनुसार फोलिक एसिड, आयरन, कैल्शियम की गोली भी वितरित किया गया। अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने टीम के साथ आधा दर्जन टीकाकरण सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। सेंटर पर जाकर उदासीन लोगो को टीकाकरण के लिए जागरूक किया। लोगो को टीका का महत्व बताया।
इस मौके पर विपिन कुमार, संगीता तिवारी, ओम प्रकाश, राकेश गौतम, राजेश कुमार, दुर्गेश मौजूद रहे।