{"_id":"673e300e2e9141a22205fca4","slug":"270-tablets-of-banned-drug-recovered-one-arrested-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-127561-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 270 गोली प्रतिबंधित दवा बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 270 गोली प्रतिबंधित दवा बरामद, एक गिरफ्तार
Thu, 21 Nov 2024 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। गोल्हौरा थाने की पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र के बरांव नानकार से एक संदिग्ध को पकड़ा। उसके कब्जे से 270 गोली प्रतिबंधित दवा बरामद किया। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
एसओ गोल्हौरा बृजेश सिंह ने बताया कि टीम के साथ बुधवार को क्षेत्र के बरांव नानकार मोड के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक संदिग्ध आता हुआ दिखा। जो पुलिस को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर जवानों ने दौड़़ाकर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से 270 गोली प्रतिबंधित दवा बरामद किया गया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान काजू उर्फ झीनक निवासी सेखुई थाना गोल्हौरा के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। इसके बाद इसके बारे में जांच की जा रही है कि दवा कहां से लेकर आ रहा था और किसे देना था।