{"_id":"5debde228ebc3e1b8f2034b1","slug":"27-donated-blood-siddharthnagar-news-gkp3323527165","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान कर महादानी बने 27 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान कर महादानी बने 27 लोग
विज्ञापन
जिला ब्लड बैंक पर रक्तदान करते अमर उजाला और अटेवा संघ के लोग
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
फोटो-53, 54
रक्तदान कर 27 बने महादानी
अमर उजाला फाउंडेशन व अटेवा पेंशन बचाओ मंच की ओर से लगाया गया शिविर
40 से अधिक लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। अमर उजाला फाउंडेशन व अटेवा पेंशन बचाओ मंच के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को ब्लॅड बैंक पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदान कर 27 लोग महादानी बने। यह आयोजन शहीद डॉ. रामआशीष सिंह की तृतीय पुण्यतिथि पर किया गया था। जिला अटेवा शिक्षकों तथा कर्मचारियों ने अर्धसैनिक बलों के लिए यह रक्तदान किया था।
इसके बाद एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें शहीद डॉ. रामआशीष को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पुरानी पेंशन बहाली के लिए संकल्प लिया गया। अटेवा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बृजेश द्विवेदी ने कहा कि डॉ. रामआशीष के शहादत को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। अटेवा की ओर से रक्तदान शिविर का यह आयोजन पुरानी पेंशन बहाली हेतु मील का पत्थर साबित होगा। जिलाध्यक्ष जनार्दन शुक्ला ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली ही सरकार के पास अंतिम विकल्प हैं। देश का 60 लाख युवा शिक्षक कर्मचारी अपने जीवन के प्रति सशंकित हैं। पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी है। शिविर में मनोज कुमार त्रिपाठी, विनोद कुमार शुक्ला, उमेश कुमार पांडेय, राजीव कर पाठक, लक्ष्मी कांत पांडेय, विजयलक्ष्मी चौधरी, अनीता, पंकज पांडेय, रहीम आदि का विशेष योगदान रहा। सभा को मंडलीय मंत्री वकील अहमद खान, जिला कोषाध्यक्ष बलवंत चौधरी, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य आलोक त्रिपाठी, श्रीकृष्ण आदि ने संबोधित किया। इस दौरान अमित कुमार सिंह, योगेंद्र सिंह, अनूप कुमार पाठक, श्रेया तिवारी, अभिमन्यु गुप्ता, बलवंत कुमार चौधरी, रामप्रकाश त्रिपाठी, विवेक कुमार, जनार्दन कुमार शुक्ला, राकेश चंद्र, रमेश कुमार यादव, बीनू शर्मा रामसेवक, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, फूलचंद गौड़, धीरज त्रिपाठी, राकेश वर्मा, रामनाथ, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।