फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   2478 corona vaccine in 12 centers

12 केंद्रों पर 2478 का लगा कोरोना का टीका

Fri, 29 Jan 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
2478 corona vaccine in 12 centers
सीएचसी इटवा मे कोरोना टीका लगवाते चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके वैद्य। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
12 केंद्रों पर 2478 को लगा कोरोना का टीका
विज्ञापन

सुबह से शाम तक चला टीकाकरण, 2512 को लगनी थी वैक्सीन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोरोना से जंग जीतने के लिए शुक्रवार को टीकाकरण अभियान अंतर्गत द्वितीय चरण के दूसरे दिन 12 केंद्रों पर आयोजित टीकाकरण सुबह शाम तक चलता रहा। कुल 2512 लाभार्थियों में 2478 फ्रंटलाइन के वर्करों ने केंद्र पहुंचकर कोविड-19 का टीका लगवाया। सुबह ठंड के बाद जैसे-जैसे मौसम साफ होता गया वैसे ही टीका लगवाने वालों की तादाद बढ़ती गई। अभियान में 98.64 फीसदी टीकाकरण हुआ।
स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण कराने के लिए जिले भर में 9347 फ्रंट लाइन वर्कर, सरकारी व निजी चिकित्सकों को चयनित किया। इनमें से द्वितीय चरण के दूसरे दिन शुक्रवार को 2512 कर्मी शामिल रहे। इनमें 2478 स्वास्थ्य कर्मियों समेत आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं ने टीका लगवाया। टीकाकरण कराने वालों की संख्या ठंड के कारण सुबह में कम रही, लेकिन दोपहर तक जैसे-जैसे गुनगुनी धूप निकली वैसे-वैसे टीका लगवाने वालों की संख्या भी बढ़ती रही। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चले टीकाकरण में कुल 2478 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

हर घंटे बढ़ता गया टीकाकरण
समय टीकाकरण की संख्या
10 बजे सुबह 218
11 बजे सुबह 411
12 बजे दोपहर 749
01 बजे दोपहर 1171
02 बजे दोपहर 1470
03 बजे दोपहर 1845
04 बजे शाम 2119
05 बजे शाम 2421
05.30 बजे शाम 2478
जिले में 12 केंद्रों पर 2512 लोगों को टीकाकरण के लिए बुलाया गया था। इसमें 2478 लोग उपस्थित होकर टीका लगवाएं हैं। जिले में कुल 98.64 फीसदी टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. आईवी विश्वकर्मा, सीएमओ
केंद्रों पर टीकाकरण एक नजर में
ब्लॉक टार्गेट टीका महिला पुरुष
भनवापुर 232 218 03
बांसी 190 115 73
नौगढ़ 230 190 99
खुनियांव 110 97 13
मिठवल 200 193 07
जोगिया 200 182 17
खेसरहा 250 233 13
शोहरतगढ़ 233 186 47
बढ़नी 200 194 96
डुमरियागंज 375 327 43
इटवा 200 179 19
लोटन 92 68 20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed