फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   2443 candidates in high school and 1194 in intermediate passed the exam.

Siddharthnagar News: हाईस्कूल में 2443 व इंटर में 1194 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Thu, 07 Mar 2024 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 07 Mar 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
2443 candidates in high school and 1194 in intermediate passed the exam.
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षा में सुबह प्रथम पाली में हाईस्कूल में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट समाजशास्त्र, रसायन विज्ञान आदि विषय की परीक्षा हुई। इसमें हाईस्कूल में 35353 पंजीकृत थे और 2443 बच्चों ने परीक्षा छोड़ी दी।
विज्ञापन

इसी प्रकार इंटरमीडिएट में 21304 पंजीकृत थे। इसमें 1194 ने परीक्षा छोड़ दी। स्टेटिक मजिस्टे्रट की निगरानी में प्रश्न पत्र वितरित किया गया और कापी सील गई। जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न कराई गई। किसी भी केंद्र पर कोई गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन


रसायन विज्ञान के प्रश्न पत्र लघु उत्तरी व दीर्घ उत्तरी प्रश्न बहुत ही अच्छे आए थे। कुछ प्रश्न सूत्र पर आधारित थे। इस विषय में अच्छे अंक मिलेंगे।

-दीपक कुमार, छात्र इंटरमीडिएट

ठोस अवस्था, सॉल्युशन, इलेक्ट्रों रसायन, रासायनिक गतिकी के प्रश्न पूछे गए थे। बहुविकल्पीय प्रश्न का उत्तर समझने में परेशानी हुई।

-उमेश कुमार, छात्र



भूतल रसायन, तत्व के अलगाव के सामान्य सिद्धांत और प्रक्रियाएं, समन्वय यौगिक, जैविक अणु के प्रश्न तैयार किए हुए आए थे। पेपर बहुत ही अच्छा हुआ है। बेहतर अंक मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-इशिका यादव, छात्रा

अम्लों के बनाने की विधि व रासायनिक गुणों के प्रश्न उत्तरी व दीर्घ उत्तरी प्रश्न में पूछे गए थे। जिनकी तैयारी किया गया था। सभी प्रश्न को समय रहते हल कर लिया।

नीलम मौर्य, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed