फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   24 tonnes of Chinese pumpkin seeds and walnuts seized.

Siddharthnagar News: 24 टन चाइनीज कद्दू बीज और अखरोट बरामद

Sat, 03 Oct 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 03 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
24 tonnes of Chinese pumpkin seeds and walnuts seized.

विज्ञापन
खुनुवां(सिद्धार्थनगर)। भारत-नेपाल सीमा के खुनुवां बॉर्डर पर कस्टम, एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने नेपाल से भारत आ रहे दो बुलेट ट्रकों की जांच में चीन का कद्दू बीज और छिलके वाला अखरोट बरामद किया। दोनों ट्रकों से कुल 13,840 किलोग्राम कद्दू बीज और 10,820 किलोग्राम अखरोट बरामद हुआ। टीम ने एक ट्रक के चालक और उसके सहयोगी को हिरासत में लेकर दोनों ट्रकों समेत खुनुवां कस्टम को सौंप दिया। दूसरे ट्रक का चालक और सहचालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
जानकारी के अनुसार 21 सितंबर को यूपी 47 एटी 2501 और यूपी 47 एटी 1913 नंबर के दोनों बुलेट ट्रक टांडा से फ्लाई ऐश लादकर नेपाल के रुपनदेही जिले के भैरहवा स्थित सम्राट सिंह ट्रेडिंग कंपनी के लिए रवाना हुए थे। 22 सितंबर को दोनों ट्रक खुनुवां सीमा से नेपाल में प्रवेश किए। निर्धारित स्थान पर फ्लाई ऐश खाली करने के बाद गुरुवार शाम करीब पांच बजे दोनों ट्रक भारत लौट रहे थे।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने खुनुवां कस्टम बैरियर के पास दोनों ट्रकों को रोक लिया। केबिन समेत सामान्य जांच में कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला। हालांकि चालक और सहचालक के पूछताछ में सहयोग नहीं करने पर टीम को संदेह हुआ। दोनों को हिरासत में लेकर शुक्रवार सुबह ट्रकों की दोबारा गहन जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान ट्रकों के ऊपरी हिस्से में बोरियां छिपाने के लिए बॉडी काटकर अलग से फाटक बनाए जाने का पता चला। इन फाटकों को एमसील पदार्थ से बंद किया गया था। टीम ने ट्रक यूपी 47 एटी 2501 से 40-40 किलोग्राम के 346 बोरे में कुल 13,840 किलोग्राम चाइनीज कद्दू बीज बरामद किया। वहीं यूपी 47 एटी 1913 से 10-10 किलोग्राम के 1,082 बैग में कुल 10,820 किलोग्राम छिलके वाला अखरोट बरामद हुआ।
पूछताछ में पकड़े गए चालक उमापति तिवारी निवासी बहपुरा, थाना कोड़वा, सुल्तानपुर और सहचालक अखिलेश पांडेय निवासी बरेठा, कोतवाली अमेठी ने बताया कि सामान तौलिहवा से लादकर बस्ती ले जाया जा रहा था। वहीं दूसरे ट्रक के चालक और सहचालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से चंपत हो गए। बरामद माल और दोनों बुलेट ट्रकों को कस्टम एक्ट के तहत आवश्यक कार्रवाई के लिए खुनुवां कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।

कार्रवाई करने वाली संयुक्त टीम में एसएसबी के सहायक कमांडेंट नीलेश संतोष मासुले, इंस्पेक्टर पंकज सिंह, कस्टम अधीक्षक अनिल कुमार सिंह, इंस्पेक्टर कपूर सिंह, इंस्पेक्टर रमेश और खुनुवां चौकी प्रभारी सुरेश यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed