फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   23 tb patient found

डुमरियागंज में चिह्नित हुए क्षयरोग के 23 मरीज

Wed, 06 Apr 2022 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
23 tb patient found
डुमरियागंज में चिह्नित हुए क्षयरोग के 23 मरीज
विज्ञापन

- क्षयरोग निवारण विशेष अभियान को सफल बनाने में जुटे स्वास्थ्य कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। क्षयरोग निवारण विशेष अभियान में डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में 44, 363 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। जिसमें 138 क्षयरोग के संभावित मरीज पाये गये। जिनके बलगम की जांच करने के बाद 23 क्षयरोग के मरीज पाए गए। उनका उपचार शुरू हो गया है।

टीम के सुपरवाइजर सुखदेव प्रसाद ने बताया कि यह अभियान आगामी 13 अप्रैल तक चलेगा, जिसके तहत स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा गांव-गांव और डोर टू डोर दस्तक क्षयरोग के मरीजों को चिह्नित किया जाएगा। लक्षण पाए जाने के मरीजों को सरकार द्वारा 500 रुपये की धनराशि निश्चय पोषण योजना के तहत तथा आशा को प्रोत्साहन राशि के रूप में 1000 तथा मरीज को चिह्नित कराने वाले ग्रामीणों को 500 प्रति मरीज दिए जाने की योजना है। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरजी सिंह ने बताया कि क्षय रोग विशेष निवारण अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया है। अब तक 4,500 से अधिक लोगों का सर्वे तथा 138 संभावित मरीजों की बलगम की जांच की गई। जिसमें 23 मरीज पाए गए हैं। जिनका उपचार शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed