फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   22 members sought allies to vote

निरक्षर एवं असमर्थ बता 22 ने वोट देने को मांगे सहयोगी

Fri, 02 Jul 2021 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
22 members sought allies to vote
संशोधित
विज्ञापन

22 सदस्यों ने वोट देने के लिए मांगा सहयोगी
सब हेड
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव : नौ सदस्यों ने निरक्षर और 13 ने खुद को शरीर से बताया असमर्थ
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर मतदान के लिए सदस्यों ने किए आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान शनिवार को होगा। दोपहर बाद परिणाम आ जाएगा। इससे पहले 22 सदस्यों ने मतदान करने के लिए सहयोगी की मांग की है। इनमें से नौ ने निरक्षर और 13 सदस्यों ने खुद को शरीर से असमर्थ बताया है। इनके आवेदन की जांच करने के बाद सहयोगी आवंटित किए जाएंगे। वहीं, चुनाव के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी कर ली है।
महिला के लिए आरक्षित जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की शीतल सिंह और सपा की पूजा यादव चुनाव मैदान में हैं। मतदान में जिला पंचायत के सभी 45 सदस्य भाग लेंगे। सदस्यों की तरफ से मतदान में भाग लेने की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को 22 सदस्यों ने मतदान करने के लिए सहयोगी की मांग की है। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम सीताराम गुप्ता ने बताया कि सदस्यों की तरफ से सहयोगी दिए जाने के आवेदन की जांच की जा रही है। जांच में पात्र पाए जाने वाले सदस्यों को सहयोगी दिए जाएंगे।
विज्ञापन

छह सदस्य हैं निरक्षर
पंचायत चुनाव के समय दाखिल नामांकन पत्र में शैक्षिक योग्यता के कालम में सभी 45 जिला पंचायत सदस्यों में से केवल छह सदस्यों ने ही खुद को निरक्षर बताया है। 14 सदस्यों ने प्राथमिक शिक्षा ग्रहण करने का हवाला दिया है। जबकि तीन हाईस्कूल, छह इंटर, नौ स्नातक और सात ने खुद को परास्नातक बताया है। अब नौ सदस्यों ने खुद को निरक्षर बता सहयोगी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान प्रक्रिया की होगी वीडियोग्राफी
मतदान के दौरान बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित रहेगा। प्रशासन की तरफ से मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। एडीएम सीताराम गुप्त ने बताया कि निष्पक्ष तरीके से मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
सपा सदस्यों की बैठक
सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने दो जुलाई को पार्टी के जिला पंचायत सदस्यों की बैठक बुलाई थी, उन्होंने अनुपस्थित रहने वाले सदस्यों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए नेतृत्व को रिपोर्ट भेजने की चेतावनी दी थी। बैठक में जिलाध्यक्ष ने बताया कि सदस्यों को मतदान की प्रक्रिया समझाने के लिए बुलाया गया था। छह-सात सदस्य आए थे। शेष संपर्क में हैं। उन्होंने दावा किया कि सपा के सर्वाधिक 15 सदस्य चुनाव जीते हैं, जबकि अन्य सदस्यों का समर्थन है।

दांव पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान में सपा और भाजपा के दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। मतदान और मतगणना के बाद जहां दोनों प्रत्याशियों की स्थिति सामने आएगी, वहीं सदस्यों के भी रुझान का पता चलेगा। सदस्यों में सपा के 15, भाजपा के नौ, निर्दलीय 15, कांग्रेस के तीन, बसपा के दो और अपना दल एस के एक सदस्य हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव ने दावा कि भाजपा प्रत्याशी की जीत तय है। पार्टियों के अलावा निर्दलीय सदस्य भी भाजपा को वोट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed