फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ट्राफी पर वीईजी रुड़की उतराखंड का कब्जा

ट्राफी पर वीईजी रुड़की उतराखंड का कब्जा

Wed, 13 Mar 2019 09:22 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: brijesh kumar Updated Wed, 13 Mar 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
ट्राफी पर वीईजी रुड़की उतराखंड का कब्जा
बढनी में खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला
बढनी (सिद्धार्थनगर)। जागृति स्पोर्टिंग क्लब के 42वीं अखिल भारतीय वालीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में वीईजी रुड़की उत्तराखंड ने हरियाणा क्लब को मात देकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। बुधवार को फाइनल मुकाबला वीईजी रुड़की व हरियाणा क्लब के बीच खेला गया। इसमे वीईजी रुड़की ने 25-18, 25-19 व 25-22 से लगातार तीनों सेट जीतकर वीईजी रुड़की ने जागृति ट्रॉफी अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि आफताब आलम उर्फ गुड्डू व विशिष्ट अतिथि सपा नेता उग्रसेन प्रताप सिंह रहे। ऑबजर्वर के रूप में राजेश कुमार दुबे कस्टम इंस्पेक्टर रहे हैं। खेल रेफरी उपेंद्र सिंह व शेषनाथ कुशवाहा रहे। कमेंटेटर जुग्गीराम राही, अजय प्रताप गुप्त व निजाम रहे। क्लब के अध्यक्ष अकील अहमद उर्फ मुन्नू व आयोजन सचिव मो. इब्राहिम ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। नगर पालिका सिद्धार्थनगर के पूर्व अध्यक्ष जमील सिद्दीकी, मणेंद्र मिश्रा मशाल, मंजूर अहमद, हारून खान, अयूब खान मास्टर अहद, जुवैदा चौधरी, साकिर अली, सगीर खाकसार, निजाम अहमद, करम हुसेन इद्रीशी, विनय शर्मा, मुन्नू अलवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed