फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   जिले में निकाली गई कमल संदेश यात्रा

जिले में निकाली गई कमल संदेश यात्रा

Sat, 01 Dec 2018 09:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 01 Dec 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
जिले में निकाली गई कमल संदेश यात्रा
परसा में कमल संदेश यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर पूरे जिले में भाजपाइयों ने कमल संदेश यात्रा निकाली। इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के साथ ही पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित श्री सिंहेश्वरी देवी मंदिर पर शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी की अगुवाई में कमल संदेश पद यात्रा शुरू हुई। इस दौरान भाजपा सरकार की उपलब्धियों व नीतियों पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस मौके पर लोस प्रभारी दुर्गा राय, सांसद जगदंबिका पाल, विधायक श्याम धनी राही, शिवसरन चौरसिया, दल सिंगार दुबे, ओम प्रकाश यादव, नितेश पांडेय, श्याम सुंदर मित्तल, नपा अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल, दीपक मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इटवा प्रतिनिधि के मुताबिक कटेश्वरनाथ स्थित शिव मंदिर से पद यात्रा की शुरुआत लोकसभा प्रभारी दुर्गा राय ने किया। विधायक सतीश द्विवेदी, विधानसभा संयोजक सागर चौधरी, ब्लाक प्रमुख खुनियांव मनोज मौर्या, मंडल अध्यक्ष खुनियांव सूरज यादव, इटवा दीप नारायण तिवारी, बिस्कोहर शिवजी तिवारी, राजेन्द्र दूबे, रामकृपाल चौधरी, मारकंडेय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांसी प्रतिनिधि के मुताबिक राम जानकी मंदिर से आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह व सांसद जगदंबिका पाल ने शुभारंभ किया। हरिशंकर सिंह, राम कुमार कुंवर, दिलीप चतुर्वेदी, उमेश पांडेय, ईश्वर चंद दुबे, विजयकांत, अजय श्रीवास्तव, बजरंगी वर्मा, रामबाबू, अजय शुक्ला, मंगल चौरसिया, चंद्रिका मिश्रा, दुर्गेश राय, अमरनाथ पांडेय, विजय तिवारी, निखिल सिंह, घनश्याम मिश्रा, गौरी शंकर अग्रहरि, कुबेर बारी की मौजूदगी रही।

परसा स्थित प्रतिनिधि के मुताबिक जिला प्रभारी अशोक सिंह व क्षेत्रीय सांसद जगदंबिका पाल ने बढ़नी ब्लॉक के तुलसियापुर चौराहे पर शुभारंभ किया। विधायक चौधरी अमर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी, क्षेत्रीय मंत्री गोविंद माधव समेत जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, रवीन्द्र वर्मा, राजेश पाठक, सुरेश्वर पुरी, राम निवास यादव, कौशलेन्द्र त्रिपाठी, सिद्धार्थ पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed