फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   महाविद्यालयों के शिक्षकों ने दिया धरना

महाविद्यालयों के शिक्षकों ने दिया धरना

Tue, 28 Aug 2018 11:37 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Tue, 28 Aug 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
महाविद्यालयों के शिक्षकों ने दिया धरना
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में धरना के दौरान परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन देते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
बर्डपुर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षकों ने सामूहिक अवकाश लेकर विवि पर धरना दिया। बाद में 23 बिंदुओं से संबंधित ज्ञापन सौंपकर परीक्षा नियंत्रक से न्याय की गुहार लगाई। समय रहते समस्या निदान न होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश महाविद्यालय शिक्षक संघ के आह्वान पर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षकों ने सामूहिक अवकाश पर रहते हुए 23 सूत्रीय मांगों को लेकर विवि परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। बाद में मुख्यमंत्री के नाम से संबोधित मांगपत्र परीक्षा नियंत्रक व्यास नारायण सिंह को ज्ञापन सौंपा। धरने में अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार द्विवेदी की अगुवाई में सौंपे गए ज्ञापन में सातवें वेतनमान की संस्तुतियां लागू करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को कैरियर प्रोन्नति योजना सीएसी के अंतर्गत प्रोफेसर पदनाम प्रदान करने, सभी मानदेय शिक्षकों का आमेलन अविलंब करने, अनुदानित महाविद्यालयों में स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में कार्यरत अनुमोदित शिक्षकों को स्थायी करने, राज्य विश्वविद्यालय इलाहाबाद एवं डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के कतिपय तानाशाह, निरंकुश एवं भ्रष्टाचार में लिप्त कुलपतियों की उच्च स्तरीय जांच कराने, सेवानिवृत्त की आयु 65 करने, मृतक आश्रितों को नौकरी देने समेत 23 बिंदु शामिल रहे। परीक्षा नियंत्रक ने ज्ञापन लेते हुए उच्चाधिकारियों के पास भेजने का आश्वासन दिया। डॉ. रघुवर पांडेय, सुनीता देवी, रघुनाथ चौधरी, आशीष कुमार, राजेश कुमार शर्मा, राजेंद्र बौद्ध, दिव्यदर्शन, एके द्विवेदी, अंकिता सिंह, स्मिता सिंह, विनोद कुमार कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed