{"_id":"5a301c054f1c1bc1678c12de","slug":"21513102341-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्ताक्षर को लेकर भिड़े प्रमुख प्रतिनिधि और सेक्रेट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्ताक्षर को लेकर भिड़े प्रमुख प्रतिनिधि और सेक्रेट्री
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
लगी भीड़।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोटन (सिद्धार्थनगर)। स्थानीय ब्लाक में प्रमुख प्रतिनिधि व भिटपरा के प्रधान और गांव के सेक्रेट्री के बीच कार्यवाही को लेकर ब्लाक परिसर में मारपीट हो गई। घटना मंगलवार की अपराह्न तीन बजे की बताई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से मामले को शांत करवाया। सेक्रेट्री ने प्रमुख प्रतिनिधि के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाने में दिए गए तहरीर में सेक्रेट्री संजय पटेल ने कहा है कि ग्राम पंचायत भिटपरा के ग्राम प्रधान जमीर अहमद ब्लाक प्रमुख सजलैन निशा के पति हैं। उनके द्वारा कार्यवाही रजिस्टर में बिना कार्य कराए ही दो कार्यों को लिखने का दबाव डाला जा रहा था। मंगलवार को दिन में तीन बजे ब्लाक परिसर स्थित आवास पर जमीर अहमद आए और जबरन रजिस्टर में लिखने का दबाव डालने लगे। बिना खुली बैठक के रजिस्टर में दर्ज करने से इनकार किया तो गाली-गलौज करते हुए मार-पीट पर उतारु हो गए। धमकी दिया कि यहां से ट्रांसफर करवा लो नहीं तो जिंदा नहीं बचोगे। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाए। कोतवाली प्रभारी अंजनी कुमार राय का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि व ग्राम प्रधान जमीर अहमद का कहना है कि ग्राम पंचायत भिटपरा टोला बेलवहिया निवासी लल्लू प्रसाद को परिवार रजिस्टर का नकल चाहिए था जो कई दिनों से सेक्रेट्री संजय पटेल दौड़ा रहे थे। उसी के संबंध में बात किया तो नाराज होकर विावाद करने लगे। लगाए गए सारे आरोप निराधार है।
विज्ञापन