फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   आज तीन घंटे जिले में रहेंगे सीएम आदित्यनाथ

आज तीन घंटे जिले में रहेंगे सीएम आदित्यनाथ

Wed, 09 Aug 2017 10:51 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
आज तीन घंटे जिले में रहेंगे सीएम आदित्यनाथ
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को तीन घंटे जिले में रहेंगे। इस दौरान वह पार्टी पदाधिकारियों से मिलेंगे। अफसरों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। जिला अस्पताल, तहसील और थाना में से किसी एक स्थल का निरीक्षण भी प्रस्तावित है। ऐन वक्त पर लोहिया कला भवन में आयोजित एक कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ के पहली बार जिले में आगमन को लेकर जहां प्रशासन बुधवार को पूरे दिन तैयारियों में जुटा रहा, वहीं पार्टी स्तर पर भी कार्यकर्ता भव्य स्वागत में लगे रहे। डीएम-एसपी सहित अन्य आला अफसरों ने हेलीपैड से लेकर विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर खुद पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी प्रमोद शंकर शुक्ला के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ अपराह्न 2.25 बजे महराजगंज के घुघली नगर पंचायत से सिद्धार्थनगर के लिए चलेंगे। यहां अपराह्न 2.45 बजे उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर उतरेगा। 2.55 बजे वह पुलिस लाइन सभागार में पहुंचकर जनप्रतिनिधियों व संगठन के पदाधिकारियों से भेंट करेंगे। सवा तीन बजे पुलिस लाइन सभागार से निकलकर कलेक्ट्रेट सभागार के लिए रवाना होंगे। कलेक्ट्रेट सभागार में कैबिनेट मंत्री जयप्रताप सिंह, सांसद, विधायक की मौजूदगी में अधिकारियों संग बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। करीब 1.40 घंटे की समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री शाम 5 से साढ़े 5 बजे तक जिला अस्पताल, तहसील या थाने का निरीक्षण करेंगे। शाम पौने 5 बजे उनका हेलीकॉप्टर गोरखपुर के लिए उड़ान भरेगा। सीएम के कार्यक्रम में ऐन वक्त पर संशोधन करते हुए लोहिया कला भवन में होने वाले 51 ओडीएफ गांवों की घोषणा, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण सहित अन्य कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। पहले घोषित कार्यक्रम में करीब 50 मिनट लंबे इस आयोजन का भी जिक्र था। डीएम कुणाल सिल्कू ने बताया कि सीएम के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। हेलीपैड से लेकर पुलिस लाइन व कलेक्ट्रेट सभागार तक चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी। वही लोग सीएम से मिल सकेंगे, जिन्हें पहले से सूचीबद्ध किया गया है। अनधिकृत तरीके से प्रवेश करने की कोशिश पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

इनसेट
ऐसे डायवर्ट होगा रूट
बांसी तिराहा से कलेक्ट्रेट की तरफ का रास्ता पूरी तरह बंद रहेगा।
सांड़ी तिराहा से पुलिस लाइन व कलेक्ट्रेट की तरफ का रास्ता पूर्णत बंद रहेगा।
हाइड्रिल तिराहा से पुलिस लाइन की तरफ का रास्ता पूरी तरह बंद रहेगा। लोटन व कपिलवस्तु से आने वाले वाहनों को बुद्ध तिराहा से बर्डपुर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस्ती से नौगढ़ की तरफ आने वाले वाहन रानीगंज से इटवा की तरफ से जाएंगे।
बांसी से नौगढ़ की तरफ आने वाले वाहनों को सनई तिराहा से चिल्हिया और बर्डपुर की तरफ से निकाला जाएगा।
गोरखपुर, महाराजगंज से आने वाले वाहन पकड़ी तिराहा से जोगिया की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे।
गोरखपुर सोनौली से आने वाले बड़े वाहन दोपहर 12 बजे से थाना लोटन पर रोका जाएगा।
चौकी डिडई थाना बांसी पर बड़े वाहन 12 बजे से रोक दिए जाएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed