फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   नेपाल में चुनाव को लेकर सीमा सील

नेपाल में चुनाव को लेकर सीमा सील

Mon, 26 Jun 2017 09:43 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
नेपाल में चुनाव को लेकर सीमा सील
सिद्धार्थनगर। नेपाल में बुधवार को होने वाले नगर पालिका व नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट है। चुनाव में दोहरी नागरिकता वालों को प्रवेश से रोकने और शरारती तत्वों पर शिकंजा कसने के मद्दनेजर मतदान के 48 घंटे पहले सोमवार की शाम सीमा को सील कर दिया गया। सीमा पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश जारी कर किए गए हैं। संदिग्ध दिखने वालों पर कार्रवाई को कहा गया है।
विज्ञापन

लगभग दो दशक बाद नेपाल नगर पालिका और नगर निकाय का चुनाव शुरू हुआ है। चुनाव की तैयारियों को लेकर दोनों देशों के प्रशासनिक व पुलिस विभाग के अफसर बैठक कर चुके हैं। सुरक्षा के मद्देनजर 48 घंटे पहले सीमा सील करने का निर्णय लिया गया था। बुधवार को होने वाले चुनाव को देखते हुए सीमा सील कर दी गई है। एसएसबी पुलिस व खुफिया विंग को अलर्ट कर दिया गया है। सीमा से सटे हर थाने की पुलिस को निर्देश दिया है कि मतदान की स्थिति में सीमा में किसी को प्रवेश नहीं करने दिया जाए। संदिग्ध अवस्था में दिखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। दोहरी नागारिकता वाले प्रवेश न करने पाएं इस पर विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। इस संबंध में एसपी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर सीमा सील कर दी गई। चुनाव में कोई खलल ने पैदा करने पाए, इस पर विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। संदिग्ध पकड़े जाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि कुछ ऐसे अपराधियों को चिह्नित किया गया है, जो दोनों देशों के लिए सिरदर्द हैं। उन पर विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed