अकीदत से मनाया गया कर्बला के शहीदों का बीसवां
डुमरियागंज। हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में रविवार की रात बीसवां पूरी अकीदत से मनाया गया। हल्लौर कस्बे में मरसिया मजलिस आयोजित हुई और अलम ताबूत और जुलजनाह का जुलूस निकालकर पूरी रात नौहा और मातम किया गया।
कर्बला के बहत्तर शहीदों के बीसवां पर रविवार की रात नौ बजे हल्लौर कस्बा स्थित इमामबाड़ा सेठ बाबा से अंजुमन उरूज मातम की ओर से अलम ताबूत और जुलजनाह का जुलूस निकाला गया। वहीं, अंजुमन गुंचा मातम की तरफ से इमामबाड़ा हुसैनिया फहम से रात्रि 9:30 बजे अलम ताबूत और जुलजनाह का जुलूस निकला। पूरे कस्बे में नौहा मातम के बीच गश्त किया। जगह-जगह मरसिया मजलिस आयोजित की गई। जुलूस में फजले हैदर, नफीस हल्लौरी, सावन हल्लौरी, सज्जाद, कायनात, नौशाद, शकील गुड्डू, फरहान आदि मौजूद रहे।