फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   2093 candidates will give joint entrance examination of B.Ed at five centers

पांच केंद्रों पर 2093 अभ्यर्थी देंगे बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा

Mon, 04 Jul 2022 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
2093 candidates will give joint entrance examination of B.Ed at five centers
पांच केंद्रों पर 2093 अभ्यर्थी देंगे बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2022 को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। एसपी अमित कुमार आनंद की मौजूदगी में डीएम ने केंद्र व्यवस्थापक तथा पर्यवेक्षक को शुचिता पूर्ण एवं नकल विहीन तरीके से प्रवेश परीक्षा कराने के निर्देश दिए।
डीएम संजीव रंजन को जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि सभी 2093 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होगे। जनपद में परीक्षा के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं, जहां दो पालियों में परीक्षा होगी। इसमें रतनसेन डिग्री कॉलेज बांसी में 500 अभ्यर्थी, शिवपति डिग्री कॉलेज शोहरतगढ़ में 500 अभ्यर्थी, बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कॉलेज सिद्धार्थनगर 400 अभ्यर्थी, शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ में 400 अभ्यर्थी और रतनसेन इंटर कालेज बांसी में 293 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजीव रंजन ने परीक्षा केंद्र के 500 मीटर की परिधि में सभी फोटोकॉपी की दुकानें, साइबर कैफे तथा पीसीओ को परीक्षा के दौरान बंद रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने केंद्र प्रतिनिधि तथा पर्यवेक्षक को पांच जुलाई को परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। अनुचित साधन का प्रयोग, दुराचरण तथा व्यक्तियों की बदली मामलों की लिखित रिपोर्ट की जाएगी। अभ्यर्थी को प्रवेश-पत्र के साथ एक फोटो युक्त तथा वैध फोटो पहचान पत्र के बिना परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। मोबाइल फोन केंद्र केअध्यक्ष, सहायक केंद्र के अध्यक्ष पर्यवेक्षक एवं केंद्र प्रतिनिधि के अतिरिक्त किसी के पास नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कैल्कुलेटर, स्मार्ट वाच इत्यादि किसी इलेक्ट्रानिक उपकरण का इस्तेमाल परीक्षा केंद्र पर पूर्णतया प्रतिबंधित है। यदि कोई अभ्यर्थी किन्हीं कारणों से प्रथम प्रश्न-पत्र में उपस्थित नही रह पाता है और द्वितीय प्रश्न-पत्र में बैठना चाहता है तो उसे द्वितीय प्रश्न-पत्र की परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगाी। इस दौरान एडीएम उमाशंकर, एएसपी सुरेश चंद्र रावत, डीआईओएस अवधेश नारायण मौर्य, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed