फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   चुनाव तैयारियों की समीक्षा, अफसरों को हिदायत

चुनाव तैयारियों की समीक्षा, अफसरों को हिदायत

Fri, 12 Apr 2019 09:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
चुनाव तैयारियों की समीक्षा, अफसरों को हिदायत
चुनाव तैयारियों की समीक्षा, अफसरों को दी हिदायत
विज्ञापन

फोटो-
चुनाव से जुड़े बिंदुओं पर गहनता से पूछताछ की
वाहन की कमी होने पर पत्र लिखने के लिए दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जिले की एक मात्र संसदीय क्षेत्र डुमरियागंज में लोकसभा चुनाव के लिए प्रशासनिक स्तर पर हुई तैयारियों की मंडलायुक्त एवं बस्ती मंडल के रोल प्रेक्षक ने समीक्षा की। आयोग की ओर से मिले निर्देशों के साथ ही स्थानीय स्तर पर तैयार कार्ययोजना की बिंदुवार गहनता से पूछताछ की। कतिपय खामियों पर आवश्यक निर्देश भी दिए।

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के सेमिनार हॉल में आयोजित समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर ने मतदाता सूची का अद्यावधीकरण/वर्किंग कॉपी, एमसीएमसी, ईवीएम रैंडमाइजेशन व ईवीएम तैयारी की स्थिति, बूथों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं, दिव्यांग मतदाताओं का चिह्नीकरण, मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) कंट्रोल रूम, मतदाता हेल्पलाइन 1950, सी-विजिल, सुविधा एप, जनपद में पुलिस बल की उपलब्धता, मतदात कर्मिकों का प्रशिक्षण व निर्वाचन में लगे हुए अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों का प्रशिक्षण, स्ट्रांग रूम, डिस्पैच सेंटर, कलेशन सेंटर, काउन्टिंग सेंटर, वाहनों की उपलब्ध आदि के संबध में जानकारी ली। जनपद में पुलिस बल अथवा ईवीएम मशीन ले जाने के लिए वाहन आदि की कमी होने पर पत्र लिखने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया। जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल सिल्कू द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में सभी टीमें क्रियाशील है। पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी स्वीप हर्षिता माथुर, अपर जिलाधिकारी सीताराम गुप्ता, प्रभारी अधिकारी लोकसभा निर्वाचन देवेश कुमार गुप्ता, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौम्या पांडेय, उपजिलाधिकारी नौगढ़ उमेश चन्द्र निगम, बांसी प्रबुद्ध सिंह, डुमरियागंज राजेन्द्र प्रसाद, इटवा त्रिभुवन, शोहरतगढ़ अनिल कुमार, पीडी संत कुमार, जिला विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, डीसीएनआरएलएम राम आसरे सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राजेश सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार, िलि अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आशुतोष शुक्ल भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed