{"_id":"5c4f39ddbdec224e21134a32","slug":"201548696029-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली को लेकर निकाला मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर निकाला मशाल जुलूस
Mon, 28 Jan 2019 10:50 PM IST
राकेश पांडेय
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 28 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
मशाल जुलूस निकाल कर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर सोमवार को शिक्षकों व कर्मचारियों ने मशाल जुलूस निकाल कर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। मांग पूरी न होने पर छह को महाहड़ताल की चेतावनी दी है।
शिक्षक-कर्मचारी-अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले सोमवार शाम करीब चार बजे बड़ी संख्या शिक्षक व कर्मचारी बीएसए दफ्तर पर एकत्रित हुए। यहां से मंच के जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी व संयोजक अनिल सिंह के नेतृत्व में मशाल लेकर जुलूस निकाला गया। बीएसए दफ्तर से निकला जुलूस विकास भवन, थाना, सिद्धार्थ तिराहा, तहसील होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में समाप्त हुआ। जुलूस में सम्मिलित लोग पुरानी पेंशन की मांग दमदारी से करते हुए प्रदेश व केंद्र सरकार को जमकर कोसा। वक्ताओं ने कहा कि मशाल जुलूस पुरानी पेंशन की मांग पूरा करने के लिए सरकार को जगाने का कार्य करेगा। यदि सरकार अब भी नहीं चेती तो छह फरवरी से महाहड़ताल किया जाएगा और पूरे प्रदेश में सभी सेवाओं को बंद किया जाएगा। अंत में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी सूर्यलता श्रीवास्तव को सौंपा जाएगा। जुलूस में लेखपाल संघ के सुधीर श्रीवास्तव, उप्र डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के जिलाध्यक्ष एमटी राय, फार्मेसिस्ट संघ के सुनील तिवारी, अमीन संघ के राजेश मिश्र, माध्यमिक शिक्षक संघ के रामबेलास यादव, सुजीत जायसवाल सहित उप्र प्राशिसं के योगेंद्र पांडेय, अभय, उदयभान मिश्रा, मुस्तन शेरूल्लाह, सुधाकर मिश्र, इन्द्रसेन, रामशंकर पांडेय, हरिशंकर, गुंजन गौतम, दीपिका, अनीता कुमारी, संदीपा राजा, बृजेशधर दूबे, शिवकुमार शुक्ला, शिवपाल सिंह, अरुण सिंह, अरुण त्रिपाठी, चन्द्रमणि पांडेय, आरती चौधरी, दीपेन्द्रमणि त्रिपाठी, आशुतोष उपाध्याय, पशुपति दूबे, हरिमोहन सिंह आदि शामिल रहे।