फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   four lane made in bashi, bardpur, kakharwa

बांसी, ककरहवा और बर्डपुर में बनेगा फोरलेन

Wed, 19 Dec 2018 10:52 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 19 Dec 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
four lane made in bashi, bardpur, kakharwa
बर्डपुर ककरहवा एनएच पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। एनएच-233 का सफर शानदार होगा। रुधौली-ककरहवा के बीच बन रहे इस हाईवे पर दोबारा निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसे नई कंपनी करा रही है। हाईवे निर्माण के प्रोजेक्ट के अनुसार, बांसी, ककरहवा और बर्डपुर में फोरलेन बनेगा। इससे इन कस्बों में एनएच के दायरे में आने वाले कई मकान व दुकानें टूटेंगी। इसके लिए 71 करोड़ मुआवजा राशि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा भूमि अधिपत्य विभाग को स्थानांतरित भी कर चुका है।
विज्ञापन


नए सिरे निर्माण कार्य शुरू कराने का जिम्मा जीएसपी प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है। कंपनी के डायरेक्टर विवेक गर्ग ने बताया कि 27 नवंबर को नए सिरे काम की जिम्मेदारी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा सौंपी गई है। काम शुरू हो चुका है। रुधौली से लेकर ककरहवा बॉर्डर तक कुल 65 किलोमीटर सड़क बननी है। अब तक नौगढ़ से ककरहवा तक के बीच में 22 किलोमीटर में बड़े-बड़े गड्ढे को भरकर सड़क को समतल कर दिया गया है। बर्डपुर, ककरहवा और बांसी कस्बे में एनएच के तहत फोरलेन सड़कें बनाई जाएंगी। इस कार्य में प्रशासन से भी सहयोग मांगा गया है। 65 किलोमीटर सड़क के बीच में 40 छोटी पुलिया, 12 छोटे पुल, एक रेलवे ओवरब्रिज और पुरानी नौगढ़ में तीन किलोमीटर बाईपास बनाना है। कार्य को शीघ्र पूरा कराने के लिए 28 मशीनें और 50 इंजीनियर कार्य में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


फोरलेन न बनाने के लिए करेंगे वार्ता : सांसद
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि बांसी, ककहरवा, बर्डपुर कस्बे में फोरलेन न बने इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। तीनों कस्बे ऐतिहासिक हैं। एनएच-233 का निर्माण प्राथमिकता के तौर पर लोकसभा चुनाव से पहले हर हाल में पूरा हो जाएगा। नई निर्माण कंपनी के कर्मी दिन रात एक करके काम करा रहे हैं। बता दें कि फोरलेन बनने पर तीनों कस्बे के सैकड़ों मकान और दुकानें राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के दायरे में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed