{"_id":"5c041034bdec2241c6365a14","slug":"201543770164-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पुलिसकर्मी लोगों से मधुर व्यवहार करें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पुलिसकर्मी लोगों से मधुर व्यवहार करें’
siddharthnagar
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में आयाेजित हुई क्राइम मीटिंग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइंस सभागार में रविवार को एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह की मौजदगी में क्राइम मीटिंग हुई। इस मौके पर एसपी ने अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही पब्लिक के साथ व्यवहार करने की सलाह दी।
एपसी ने कहा कि जो भी मामले लंबित हैं, उनका निस्तारण हर हाल में करें। अवैध शराब बनाने वालों पर कार्रवाई कर इसकी रिपोर्ट तैयार करें। कहा कि एंटी रोमियो स्क्वॉड की टीम कॉलेज एवं विद्यालय के आसपास अभियान चलाकर रोमियो के खिलाफ कार्रवाई करें। कहा कि टॉप टेन व टॉप फाइव में चिह्नित अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करें।
इसके अलावा उन्होंने थाने पर स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई करने को कहा।
थाने में डिजिटल वालंटियर की बैठक हर माह करने की बात कही। इसके बाद सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कर्मचारियों द्वारा उठाई गई समस्याओं के निराकरण की जानकारी भी ली। एएसपी मुन्ना लाल, सीओ दिलीप सिंह, एसओ शमशेर बहादुर सिंह, एसओ अनिल पांडेय, एसओ आलोक श्रीवास्तव, एसओ अवधेश राज सिंह व एसओ रणधीर मिश्रा आदि मौजूद रहे।