फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बारिश से जगह-जगह जलभराव, बढ़ी लोगों की परेशानी

बारिश से जगह-जगह जलभराव, बढ़ी लोगों की परेशानी

Mon, 02 Jul 2018 11:42 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Mon, 02 Jul 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
बारिश से जगह-जगह जलभराव, बढ़ी लोगों की परेशानी
नौगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कमरों में घुसा बारिश का पानी - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। वहीं कस्बों में जलजमाव से लोगों की दिक्कतें बढ़ गईं हैं। बारिश के कारण वे ही लोग निकले जिन्हें अत्यावश्यक कार्य था।
विज्ञापन

नौगढ़ पीएचसी में रविवार को जहां कैंपस में पानी था। वही दूसरे दिन पीएचसी के सभी कमरों में पानी पहुंच गया। इसके कारण मरीज नहीं आए। वहीं शहर के वन विभाग कॉलोनी में भी पानी जमा होने से लोग परेशानी में रहे। इसके अलावा सिंहेश्वरी मंदिर के आसपास विकसित हुई नई कॉलोनियों में भी पानी जमा हो गया। इसके कारण लोग पूरे दिन परेशान रहे। कुछ ऐसा ही हाल शहर से सटे भीमापार मोहल्ले का भी यही हाल रहा।
विज्ञापन


शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार बारिश से गांव की सड़कों पर बरसाती पानी जमा होने से बच्चों व ग्रामीणों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। सोमवार की सुबह नीबी-दोहनी गांव के मुख्य मार्ग पर कल्लन महतो के घर से मेन रोड तक जलजमाव होने से स्कूली बच्चे और गांव लोग पानी से होकर जाना पड़ा। प्रधान संघ ब्लॉक उपाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने बताया कि गांव में स्थित गड्ढों पर अतिक्रमण के कारण जलनिकासी की समस्या जटिल हो गई है। इसके बाद भी प्रशासन कब्जेधारियों पर कार्रवाई करने में रुचि नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शोहरतगढ़-नौगढ़ को जाने वाली एनएच-730 पर और सीओ कार्यालय के सामने से स्मिता लॉज तक करीब 50 मीटर एनएच की सड़क पर बरसाती पानी जमा रहा। इससे दो पहिया व पैदल आने-जाने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।



छह घंटे बाधित रही शहर की आपूर्ति
बारिश के कारण जिला मुख्यालय पर सुबह छह बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं की दिनचर्या प्रभावित हुई। सप्लाई बहाल होने की आस लगाए रहे, पर एक-दो घंटा ही नहीं छह घंटे तक आपूर्ति ठप रही। विभागीय अफसरों से पूछताछ करने पर पता चला कि लोकल फाल्ट के कारण ही आपूर्ति नहीं रही। अवर अभियंता सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि कर्मियों के अथक प्रयास से ही फाल्ट ठीक कराकर उपभोक्ताओं को राहत दी गई। शोहरतगढ़ व बांसी प्रतिनिधि के मुताबिक मुख्य कस्बे में भी तीन से चार घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। इस दौरान उपभोक्ताओं को खासी दिक्कत उठानी पड़ी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed