फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध,दोषी पर कार्रवाई की मांग

कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध,दोषी पर कार्रवाई की मांग

Thu, 15 Feb 2018 12:20 AM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Thu, 15 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
कैंडल मार्च  निकालकर जताया विरोध,दोषी पर कार्रवाई की मांग
भारतीय बौद्ध महासभा ने तहसील से सिद्धार्थ तक निकाला मार्च - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर।इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दलित छात्र की हत्या के विरोध में भारतीय बौद्ध महासभा ने बुधवार की देर शाम नौगढ़ तहसील से लेकर कैंडल मार्च निकाला। इस मार्च के दौरान सिद्धार्थ तिराहे पर महासभा ने प्रशासन पर कार्रवाई में शिथिलता बरतने का आरोप लगाया और सरकार से दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष मनिराम बौद्ध ने कहा कि दलित पर उत्पीड़न की घटनाएं कम नहीं हो रही है। सरकार दलित पर हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ कठोर कदम नहीं उठा रही है। कहा कि आए दिन कहीं न कहीं दलितों के साथ उत्पीड़न हो रहा है। इसका ताजा उदाहरण इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र की हत्या का वाकया है। अभी तक प्रशासन दोषियों पर कार्रवाई करने में शिथिलता बरत रहा है, जो बहुत ही निंदनीय है। अगर जल्द पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान रणजीत कुमार, श्यामलाल, सुरेंद्र भारती, गया प्रसाद, अमृत सागर, रामउजागिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed