फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बाढ़ राहत सामग्री बांटने गई टीम को दौड़ाया

बाढ़ राहत सामग्री बांटने गई टीम को दौड़ाया

Mon, 04 Sep 2017 10:19 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ राहत सामग्री बांटने गई टीम को दौड़ाया
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बाढग़्रस्त ग्राम पेड़रियाजीत में रविवार की देर शाम पुलिस की मौजूदगी में राहत दल व ग्रामीणों के एक गुट में झड़प हो गई। दल के सदस्यों को दौड़ा लिया। मौजूद पुलिस कर्मियों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। लेखपाल टीम ने कुछ ग्रामीणों पर बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। वहीं सोमवार को पुलिस ने मामले में ग्राम प्रधान व पांच ग्रामीणों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित गांव पेड़रियाजीत, तेनुई तिराहा पर भानू के मकान में स्थित बाढ़ राहत केंद्र पर शाम को पुलिस की मौजूदगी में हलका लेखपाल राम कुबेर यादव व टीम के सदस्य राजेश प्रताप मणि, रामपूजन, राहुल वर्मा, दीपक संगवार आदि राहत सामग्री का वितरण कर रहे थे। राहत सामग्री लेकर गांव के अधिकांश पीड़ित जा चुके थे। कुछ ही लोग शेष बचे थे। आरोप है कि इसी दौरान ग्रामप्रधान नागेंद्र दुबे व उनके साथी वहां मौजूद ग्रामीणों को उकसाने लगे। राहत वितरण टीम के सदस्यों को अपशब्द कहना शुरू कर दिया। राहत सामग्री वितरण में कर्मचारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए बाढ़ राहत सूची व बाउचर छीन ली गई। सदस्यों को मारने-पीटने की धमकी देते हुए दौड़ा लिया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने बीच-बचाव कर किसी प्रकार टीम को गांव से बाहर निकाला।
विज्ञापन

हलका लेखपाल रामकुबेर यादव व टीम के सदस्यों ने त्रिलोकपुर थाने पर ग्रामप्रधान नागेंद्र दुबे के साथ सहयोगी प्रदीप दुबे, सत्यदेव, राजमणि व महंत के खिलाफ सोमवार को तहरीर दी। इस संबंध में एसओ त्रिलोकपुर अरविंद कुमार मिश्रा ने कहा कि हलका लेखपाल की तहरीर पर पेड़रियाजीत के ग्रामप्रधान व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश डाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिनों में गिरफ्तारी न हुई तो करेंगे कार्य बहिष्कार
डुमरियागंज। राहत वितरण टीम के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील इकाई ने सोमवार को एसडीएम से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। तहसील अध्यक्ष रमेशचंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि पेड़रियाजीत गांव में बाढ़ राहत सामग्री वितरण कार्य में राजस्व टीम के सदस्य लेखपाल रामकुबेर, राजेश प्रताप मणि, रामपूजन आदि को ग्रामप्रधान व समर्थकों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए हाथापाई करने की कोशिश की। वितरण पर्ची को छीनकर धमकी भी दी। किसी प्रकार टीम के सदस्य जान बचाकर गांव से निकले। अगर सात सितंबर तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो लेखपाल संघ कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। इस दौरान सतीशचंद्र शुक्ला, अर्जुन प्रसाद गुप्ता, जगन्नाथ मिश्रा, शकील हैदर रिजवी, राजेश, धर्मपाल, मुतीम अहमद, अजीज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed