{"_id":"5946aa6d4f1c1bd6438b4685","slug":"201497803373-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात कारणों से लगी आग, झोपड़ी जलकर हुई राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात कारणों से लगी आग, झोपड़ी जलकर हुई राख
Updated Sun, 18 Jun 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। क्षेत्र के रमवापुर उर्फ नेबुआ गांव में रविवार की दोपहर एक रिहायशी झोपड़ी में अचानक आग लग गई। जब तक गांव के लोग आग पर काबू पाते, तब तक आग से सब कुछ जलकर नष्ट हो गया था।
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के रमवापुर उर्फ नेबुआ गांव के छोटके डिहवा निवासी सुभाष गांव में ही झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ रहता है। रविवार की दोपहर करीब दो बजे झोपड़ी के एक कोने से अचानक धुआं उठने लगा। परिजनों ने गांव में हल्ला मचाकर लोगों को मदद के लिए बुलाया। जब तक लोग आग बुझाने की कोशिश करते तब तक पूरी झोपड़ी आग के आगोश में आ चुकी थी। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। घर में रखा बिस्तर, राशन, कपड़ों के अलावा अन्य कीमती सामान भी जल गया। गांव के लोगों ने पीड़ित सुभाष को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। इस संबंध में डुमरियागंज तहसीलदार संतोष सिंह ने बताया कि उन्हें अगलगी की जानकारी नहीं है। हलका लेखपाल को मौके पर भेजकर पता करवाता हूं। रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ित की आर्थिक मदद की जाएगी।