फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   200 newly teachers locked school

200 नवनियुक्त शिक्षकों ने विद्यालय लॉक किया

Thu, 28 Jan 2021 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
200 newly teachers locked school
200 नवनियुक्त शिक्षकों ने विद्यालय लॉक किया
विज्ञापन

पारदर्शी व्यवस्था के लिए कार्यालय के बाहर लगाए गए थे प्रोजेक्टर
छूटे हुए नवनियुक्त अध्यापकों को आज मिलेगा लॉक करने का मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। 69,000 शिक्षक भर्ती के द्वितीय चरण में जिले के 377 नवनियुक्त शिक्षकों को विद्यालय आवंटन प्रक्रिया के तहत पहले दिन बुधवार को दो सौ शिक्षकों की शिक्षक पद पर नियुक्त होने की चाह पूरी हुई। इनमें दिव्यांग, महिलाओं के साथ ही सामान्य शिक्षक भी शामिल थे। विद्यालय आवंटन कार्य बृहस्पतिवार को भी होगा। पारदर्शी व्यवस्था के तहत विद्यालय आवंटन सूची संबंधी डिस्प्ले के लिए प्रोजेक्टर लगाए गए थे। इससे बीएसए कार्यालय के बाहर भी आसानी से देखा गया।

सोमवार को सर्वर फेल होने के बाद शासन की ओर से बढ़ाई गई तिथि के मुताबिक बुधवार को सुबह से बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर भीड़ लगनी शुरू हो गई। कार्यालय के पीछे लगे पंडाल में पूर्व में निर्गत नियुक्तिपत्र और पहचानपत्र की जांच की गई। इसके बाद काउंटर पर टोकन वितरण किया गया। पहले दिन दो सौ नवनियुक्त शिक्षकों ने विद्यालयों के नाम को लॉक किया। शेष को 28 जनवरी को प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। पारदर्शी व्यवस्था के मद्देनजर मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देश पर कार्यालय के बाहर डिस्प्ले बोर्ड लगाया गया था। इस पर लॉक करने वाले विद्यालयों की सूची का डिस्प्ले हो रहा था। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह के निर्देशन में विद्यालय आवंटन के लिए बीईओ महेंद्र प्रसाद, अनिल मिश्रा, गोपालजी मिश्रा, अभिमन्यु, विजय आनंद, सीमा पांडेय आदि को अलग-अलग जिम्मेदारी मिली थी। नवनियुक्त शिक्षकों की समस्या निदान के लिए शिक्षक संघ के प्रतिनिधि राधेरमण त्रिपाठी, लालजी यादव, अरुण सिंह, उमेश मिश्रा, सुधाकर मिश्र, इंद्रसेन सिंह, कृपाशंकर, हरिशंकर सिंह, करुणेश मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed