{"_id":"5e515f978ebc3ef3ea5fec27","slug":"200-marege-siddharthnagar-news-gkp3421402196","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर कदम साथ निभाने को वैवाहिक बंधन में बंधे 2 सौ जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर कदम साथ निभाने को वैवाहिक बंधन में बंधे 2 सौ जोड़े
विज्ञापन
सामूहिक विवाह में वर-बधू को आशीर्वाद देते स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, सांसद जगदंबिका पाल व अ
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैवाहिक बंधन में बंधे 200 जोड़े
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 184 ने लिए फेरे, 14 का निकाह
वैवाहिक कार्यक्रम के साक्षी बने स्वास्थ्य मंत्री, सांसद व अन्य माननीय
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह योजना में 200 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। इनमें 184 ने फेरे लिए तो 14 मुस्लिम जोड़ों के निकाह पढ़े गए। वैवाहिक कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री, सांसद समेत अन्य माननीय और अफसर साक्षी बने।
मुख्यालय पर बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के प्रांगण में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत हिंदू समुदाय के 186 जोड़ों और मुस्लिम समुदाय के 14 जोड़ों ने निकाह किया। मुख्य अतिथि चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि गरीब परिवार अपने बेटों, बेटियों की शादी धूमधाम से नहीं कर पाते थे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत उन सभी परिवारों को चिह्नित करके लाभान्वित किया जा रहा है। नव विवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दी। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि एक बाप को चिंता होती थी कि बेटी की शादी कैसे होगी, ऐसे में मुख्यमंत्री ने सामूहिक विवाह योजना लागू ही नहीं किया, धनराशि भी बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने सभी वर-वधु को कंबल दिया। विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, जिलाधिकारी दीपक मीणा, पुलिस अधीक्षक विजय ढुल, मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग, अपर जिलाधिकारी सीताराम गुप्त, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सीमा राय, उपजिलाधिकारी सदर उमेश चंद्र निगम, नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद कुमार राय, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र, जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विकास मौर्य, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी एजाजुल हक खान आदि की उपस्थिति रही। संचालन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव ने किया।
वैवाहिक जोड़ों को मिली सामग्री
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत हिंदू वर-वधू को पायल एक जोड़ी, बिछिया एक जोड़ी, डिनर सेट (51 नग वर्तन) एक नग कुकर तीन लीटर, बक्सा टीन का, टेबल फैन, दीवाल घड़ी, एक साड़ी कढ़ाई मैरून कलर, एक पेटीकोट, एक चुनरी मैरून कढ़ाई, दूल्हा के लिए एक सेट पैंट शर्ट, भावर फेटा तथा मुस्लिम जोड़े के लिए पायल एक जोड़ी, एक चॉदी की अंगूठी, डिनर सेट (51 नग बर्तन) एक नग कुकर तीन लीटर, बक्सा टीन का, टेबल फैन, दीवाल घड़ी, एक सूट दुपट्टा कढ़ाई मैरून कलर शादी हेतु, एक सूट कपड़ा प्रिंटेड डेली वियर, एक चुनरी मैरून कढ़ाई, दूल्हे के लिए एक सेट पैंट शर्ट तथा प्रत्येक वधू के खाते में 35 हजार रुपये दिया गया।
विज्ञापन
शुभ शगुन किट भी मिला
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी नवविवाहित जोड़ों को मिशन विकास परिवार अन्तर्गत नई पहल शुभ शगुन किट दिया गया। इसमें स्वास्थ्य से संबंधित दवाओं समेत परिवार नियोजन से जुड़ी सामग्री थी।