फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   20 positive found in siddharthnagar

20 लोग मिले कोरोना संक्रमित

Sun, 18 Oct 2020 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
20 positive found in siddharthnagar
20 लोग मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में हुई संक्रमण की पुष्टि
महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में किया गया भर्ती
जिले में अब तक पाए जा चुके हैं 3577 संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में रविवार को 20 कोरोना संक्रमित पाए गए। लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में इन लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। जिले में अब तक 3577 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 3197 स्वस्थ होकर जा चुके हैं। 338 का इलाज चल रहा है और संक्रमण से जिले में अब तक 42 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना का संक्रमण जिले में तेजी से बढ़ रहा है। प्रतिदिन मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक सर्वाधिक संक्रमित खेसरहा ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए। इनमें भरथाना गांव में दो, भानपुर माफी, खमरिया, सेमरा मुस्तकहम गांव में एक-एक संक्रमित मिले। नौगढ़ के सीएमओ कार्यालय और राहुल नगर में एक-एक, इंद्रानगर मोहल्ले में दो संक्रमित मिले। उसका बाजार के मधवापुर गांव में चार संक्रमित मिले। मिठवल के सिकटा और प्रतापनगर गांव में एक-एक संक्रमित मिले। बढ़नी के गोल्हौरा मुस्तकहम, भनवापुर सिकटा, बर्डपुर घरमोर, डुमरियागंज सेमुआडीह, जोगिया के नादेपार गांव में एक-एक संक्रमित मिले। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 20 संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है। संपर्क में आने वालों के सैंपल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed