फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   20 players gave trials for hostel

Siddharthnagar News: छात्रावास के लिए 20 खिलाड़ियों ने दिए ट्रायल

Sat, 02 Mar 2024 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 02 Mar 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
20 players gave trials for hostel
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में छात्रावास के लिए 20 खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय ट्राॅयल में भाग लिया। इसमें से एक खिलाड़ी की हाइट कम होने से उसे बाहर कर दिया गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में छात्रावास के लिए चार दिवसीय ट्रायल हो रहा है। पहले दिन शुक्रवार को 14 खिलाड़ियों ने आवेदन किया था। जबकि शनिवार को भी छह खिलाड़ियों ने आवेदन किया। जिनका ट्रायल स्पोर्ट स्टेडियम में शनिवार को लिया गया।
विज्ञापन

ट्रायल में हाइट, वेट और उम्र सभी में फिट होने पर 18 खिलाड़ियों का ट्रायल कराया गया। जबकि एक वाॅलीबाल के खिलाड़ी की हाइट कम होने से उसे रिजेक्ट कर दिया गया। एक खिलाड़ी समय से उपस्थित नहीं हुआ। उसका ट्रायल रविवार को लिया जाएगा। ट्रायल में विकास त्रिपाठी, सत्यम त्रिपाठी, अमजद अली, फहद, आदिल अहमद, मो अनीस, मुन्नवर हुसैन, सिद्धार्थ कुमार वर्मा, ओमजी मौर्य, ऋषभ कुमार, मो सलमान, शिवांग पांडेय, मो शाकिजा, दिव्यांश गौड़, चंद मोहन और लड़कियों में उजाला गोस्वामी, मेनिका विश्वकर्मा, प्रिंसी गुप्ता, गीता व प्रीति यादव ने ट्रायल में प्रतिभाग किया। क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री ने बताया की रविवार और सोमवार को ट्रायल प्रतियोगिता कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed