{"_id":"5fdf83b98ebc3e41d23b90ab","slug":"2-rail-ticket-blackmailer-arrested-siddharthnagar-news-gkp3776465141","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से रेलवे टिकट निकालने वाले पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रूप से रेलवे टिकट निकालने वाले पकड़े गए
विज्ञापन
रेलवे पोस्ट नकहा में आरपीएफ की गिरफ्त में अवैध ई टिकट बनाने का आरोपी।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध रूप से रेलवे टिकट निकालने वाले पकड़े गए
रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने लोटन कोतवाली क्षेत्र के सेमरहवा और सदर थाना क्षेत्र के गनेरा से पकड़ा
आरपीएफ पोस्ट नकहा जंगल में टीम ने की पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। अवैध रूप से रेलवे टिकट बनाकर बेचने के मामले में आरपीएफ थाना फरेंदा की टीम ने रविवार को लोटन कोतवाली क्षेत्र के सेमरहवा और सदर थाना क्षेत्र के गनेरा से दो लोगों को पकड़ लिया। इनके कब्जे से टिकट बरामद किए। नकदी और लैपटॉप सहित अन्य सामान जब्त कर लिया और पकड़कर रेलवे पोस्ट नकहा जंगल ले गए। उनसे पूछताछ की जा रही है।
आरपीएफ पोस्ट नकहा जंगल के प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार के मुताबिक रविवार को सूचना मिली कि सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन कोतवाली क्षेत्र के सेमरहवा चौराहा पर अजीत कुमार चौरसिया जनसेवा केंद्र रेलवे का अवैध टिकट बनाकर बेचने कार्य किया जा रहा है। आरपीएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर 12 रेलवे टिकट रेल टिकट, नकदी, लैपटॉप और मोबाइल जब्त कर लिया गया। इसके साथ ही सदर थाना क्षेत्र के धनेरा बाजार स्थित इंडियन बैंक एवं इलाहाबाद बैंक ग्राहक सेवा केंद्र नामक दुकान पर रेल ई-टिकट का अवैध धंधा किए जाने की जानकारी के बाद मौके से प्रेम मिश्रा से आठ रेलवे टिकट बरामद किया गया। साथ ही नकदी और लैपटॉप मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए। दोनों के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कार्रवाई की गई। पकड़ने वाली टीम में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट नकहा जंगल एसआई लोकेश कुमार पासवान, रेलवे सुरक्षा बल चौकी नौतनवा के एसआई सीपी यादव, आरक्षी अमरेश कुमार, रामनिवास आदि शामिल रहे।