फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   2 lakh students have Not available Sweter

सर्दी बढ़ीः दो लाख्र बच्चों को नहीं मिला स्वेटर

Mon, 20 Dec 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
2 lakh students have Not available Sweter
दो लाख स्कूली बच्चों को नहीं मिला स्वेटर
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। ठंड बढ़ गई है। लेकिन, अभी तक परिषदीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के दो लाख बच्चों के अभिभावकों के खाते में ड्रेस एवं स्वेटर की धनराशि नहीं पहुंची है। जिले के सभी 3.54 लाख स्कूली बच्चों में अभी तक सिर्फ 1.60 लाख बच्चों के अभिभावकों के खाते में ही धनराशि भेजी गई है। वर्तमान में स्कूली बच्चों के ड्रेस, जूता व स्वेटर की धनराशि सीधे अभिभावकों के खाते में भेजने की व्यवस्था है।
परिषदीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों को पिछले वर्ष तक सरकार की तरफ से स्कूलों के माध्यम से ही ड्रेस व स्वेटर का वितरण किया जाता रहा है। इसमें कई जगहों पर अभिभावकों द्वारा मानक के अनुसार बच्चों का ड्रेस एवं स्वेटर नहीं मिलने और अनियमितता किए जाने का आरोप लगता रहा है। सरकार ने इस पर अंकुश लगाने के लिए इस वर्ष से बच्चों की ड्रेस की धनराशि उनके अभिभावकों के खाते में भेजने की व्यवस्था लागू कर दी है। इसी के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच दिसंबर को प्रदेश के सभी परिषदीय स्कूलों के एक करोड़ से अधिक बच्चों के अभिभावकों के खाते में ड्रेस की धनराशि भेजी है। इसमें जिले के 1.60 लाख बच्चों के अभिभावकों के खाते में धनराशि भेजी गई है। इससे जिले के परिषदीय स्कूलों में किसी में 25 प्रतिशत तो कहीं 55 प्रतिशत बच्चों के अभिभावकों के खाते में ड्रेस की धनराशि पहुंची है। शिक्षक नेता कलीमुल्ला का कहना है कि जिन परिषदीय स्कूलों के बच्चों का रिकॉर्ड ऑनलाइन कर दिया है। उनके खाते में भी धनराशि नहीं पहुंच रही है। जबकि ठंड का प्रकोप बढ़ गया है, स्वेटर नहीं मिलने से बच्चों को स्कूल आने के दौरान बीमार पड़ने का खतरा है।
विज्ञापन

बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि प्रथम चरण में जिले के 1.60 लाख स्कूली बच्चों के अभिभावकों के खाते में ड्रेस की धनराशि भेजी गई है। जल्द ही दूसरे चरण में शेष बच्चों को भी धनराशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रेस के लिए मिल रहे 11 सौ रुपये
परिषदीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के अभिभावकों के खाते में 11 सौ रुपये भेजी जाएगी। इसमें उन्हें दो जोड़ी ड्रेस, एक स्वेटर, एक बैग, एक जूता व दो मोजा खरीदना होगा। अभिभावकों का कहना है कि ड्रेस आदि के लिए भेजी जा रही धनराशि पर्याप्त नहीं है। इससे मानक के अनुसार ड्रेस की खरीद नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed