{"_id":"667cabca1027115c12022a84","slug":"2-died-by-lightening-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-119721-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बिजली गिरने से नेपाल में दो मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बिजली गिरने से नेपाल में दो मौत
Thu, 27 Jun 2024 05:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 27 Jun 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
कपिलवस्तु। नेपाल के जिला कपिलवस्तु में बुधवार सुबह बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। यशोधरा गाऊ पालिका वार्ड नंबर आठ भैसहिया के महेश कलवार (22) और बुद्धभूमि नगर पालिका वार्ड नंबर 10 धनकौली के राजू ठाकुर (18) की बिजली गिरने से मौत हो गई। दोनों अपने घर के पास खेत में जाते समय बिजली की चपेट में आ गए। कपिलवस्तु के पुलिस अधीक्षक नवरत्न पौडेल ने बताया कि मृतक का शव कपिलवस्तु अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया जाएगा। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- --
बिजली गिरने से मंदिर क्षतिग्रस्त
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र कोइली घाट गांव में बुधवार को बिजली गिरने से शिव मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि जिस समय बिजली गिरी उस समय मंदिर में कोई नहीं था। जिससे यहां पर कोई घटना नहीं हुआ। जबकि मंदिर से थोड़ी दूर पर दो पक्षी भी मृत पाए गए। घटना से ग्रामीणों दहशत बना हुआ है। संवाद