फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   2 corona positive in found in siddharthnagar

जिले में दो कोरोना संक्रमित मिले

Thu, 28 Jan 2021 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
2 corona positive in found in siddharthnagar
जिले में दो कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई से रिपोर्ट में हुई संक्रमण की पुष्टि
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में दो कोरोना संक्रमित मिले। मंगलवार को दो संक्रमित मिले। लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। जबकि बुधवार को आई रिपोर्ट में एक भी संक्रमित नहीं पाये गए। जिले में अब तक 4081 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 3984 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 49 लोगों का इलाज चल रहा है और अब तक संक्रमण से 52 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले के कोरोना संक्रमण कभी कम तो कभी अधिक हो रहा है। मगर मरीजों के मिलने का क्रम एकाध बार टूटता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को दो कोरोना संक्रमित पाए गए। इसमें खुनियांव ब्लॉक क्षेत्र के बेहलुही गांव में दो लोग संक्रमित मिले। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। जबकि बुधवार को आई रिपोर्ट में एक भी मरीज नहीं मिले। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि मंगलवार को दो संक्रमित मिले थे। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। मरीजों के संपर्क में आने वाले अन्य लोगों का सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed