{"_id":"5894c2034f1c1b5d21e803a1","slug":"2-08-lakh-cash-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.08 लाख नकदी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.08 लाख नकदी पकड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 03 Feb 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
सिसवा चौराहे पर सचल दस्ते ने बरामद किए रुपये।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। सदर विधानसभा क्षेत्र की फ्लाइंग स्क्वाड ने शुक्रवार को सनई चौराहे पर चेकिंग के दौरान साइकिल व्यापारी के पास से 2.08 लाख रुपये कैश पकड़ा। व्यापारी मौके पर इतनी मात्रा में कैश साथ रखने का साक्ष्य उपलब्ध नहीं करा सका। टीम ने सदर पुलिस को कैश सुपुर्द कर दिया है। छानबीन की जा रही है।
फ्लाइंग स्क्वाड रामसमुझ वर्मा व पंकज दुबे के नेतृत्व वाली टीम एसआई आलोक श्रीवास्तव के साथ सनई चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान वहां से गुजर रहे पिकअप को रोककर चेकिंग की। वाहन में सवार युवक के पास से दो हजार के 77 व पांच सौ के 27 नोट मिले। युवक ने खुद को बांसी को साइकिल व्यापारी हर्षित वधवा बताया। इतनी मात्रा में कैश लेकर चलने का कारण पूछा तो वह कोई समुचित साक्ष्य नहीं पेश कर सका। एसआई आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि कैश सदर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। साक्ष्य उपलब्ध कराने का मौका दिया गया है। तय अवधि में कागजात उपलब्ध न कराने पर रुपये जब्त कर आयोग को सूचित कर दिया जाएगा।
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के सिसवां चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान सचल दस्ता टीम ने पिकअप पर सवार व्यापारी के पास से 133000 रुपये बरामद किया। कारण न बता पाने के कारण रुपया जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के सिसवा चौराहे पर सचल दस्ता मजिस्ट्रेट हरिश्याम, एसआई कमलेश गौड़, बृजवासी साहनी व दिनेश कुमार वाहनों की जांच पड़ताल कर रहे थे। पिकअप को रोक कर जांच पड़ताल की गई। जांच के दौरान पिकअप में सवार गोरखपुर के व्यापारी महबूब अली के पास से एक लाख तैंतीस हजार रुपये बरामद किए। व्यापारी धनराशि उपलब्धता का साक्ष्य न दे सका इस पर सचल दस्ता टीम ने रुपये को जब्त कर लिया।