फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   थानावार मांगी गई बूथों की संख्या

थानावार मांगी गई बूथों की संख्या

Thu, 10 Jan 2019 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
थानावार मांगी गई बूथों की संख्या
बूथों की संख्या की भी रिपोर्ट देंगे पुलिसकर्मी
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस मुख्यालय ने मांगी रिपोर्ट

अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए थानावार बूथों की संख्या मांगी गई है। थाने से बूथों की दूरी भी बतानी होगी। पुलिस मुख्यालय की ओर से सूचना मांगें जाने के बाद थाने स्तर से रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
चुनाव में माहौल शांत रहे और भयमुक्त होकर लोग मतदान करें, लिहाजा संवेदनशील स्थानों को पुलिस पहले ही अपने टारगेट पर रखे हुई है। पुलिस मुख्यालय की ओर से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है। इस बार थाने से बूथ की दूरी व दिशा के बारे में भी जानकारी देने के लिए कहा गया है। सरकार का मानना है कि ऐसी जानकारियां होने से अगर किसी भी बूथ पर कोई घटना होती है, तो तत्काल फोर्स वहां पहुंचे सके और स्थिति पर नियंत्रण हासिल कर सके। एसपी के निर्देश पर थाने स्तर पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने बताया कि शासन स्तर से जो भी सूचना मांगी जा रही है। उसकी रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। लोकसभा चुनाव को लेकर थाने से बूथों की रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन


इन बिंदुओं पर मांगी गई है रिपोर्ट
रिपोर्ट में थाने का नाम, मतदान केंद्र का नाम, मतदेय स्थल की संख्या, थाने से दूरी और दिशा के बारे में जानकारी, पहुंचने वाले मार्ग का प्रकार, भवन की स्थिति व प्रकार, मतदान केंद्र के आसपास की आबादी की स्थिति, खिड़की, प्रकाश की व्यवस्था व बाउंड्रीवाल के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed