{"_id":"5bbf836abdec2250457d9da4","slug":"191539277674-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति के बंद मिले आंगनबाड़ी केंद्र, भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति के बंद मिले आंगनबाड़ी केंद्र, भेजा नोटिस
siddharthnagar
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी। ब्लॉक क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों का गुरुवार को सीडीपीओ नीलम वर्मा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पांच केंद्र बंद मिले।बाल विकास परियोजना अधिकारी नीलम वर्मा ने गुरुवार को सुबह नौ बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक क्षेत्र के तिवारीपुर पश्चिमी प्रथम व द्वितीय, सरांव द्वितीय, जिवपुर, रमटिकरा प्रथम व द्वितीय, बेमौवा बुजुर्ग आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
इसमें सरांव द्वितीय, रमटिकरा प्रथम व द्वितीय, बेमौवा बुजुर्ग तथा जिवपुर केंद्र बिना किसी सूचना के बंद मिले। तिवारीपुर पश्चिमी प्रथम व द्वितीय केंद्र संचालित पाए गए। संचालित केंद्रों पर सीडीपीओ ने अभिलेखों का निरीक्षण किया और मामूली खामी पर सुधार के निर्देश दिए। साथ ही सीडीपीओ ने कहा कि बंद मिले केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके विरुद्ध मानदेय रोकने की कार्रवाई की जाएगी।