{"_id":"5b3271af4f1c1b254d8b88b6","slug":"191530032559-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हमसफर’ के सामने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हमसफर’ के सामने किया प्रदर्शन
siddharthnagar
Updated Tue, 26 Jun 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन के सामने खड़े होकर प्रदर्शन करते राष्ट्रीय स्वरोजगार महासंघ के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। नौगढ़ रेलवे स्टेशन पर हमसफर के सामने तीन सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वरोजगार महासंघ से जुड़े लोगों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। हालांकि संगठन की ट्रेन रोकने की मंशा भारी फोर्स के चलते सफल नहीं हो सकी। इस संक्षिप्त विरोध के बाद संगठन ने आंदोलन को खत्म करने की घोषणा कर दी।
राष्ट्रीय स्वरोजगार महासंघ के आह्वान पर मंगलवार को गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद कराने की कार्रवाई पर रोक लगाने, स्कूलों को नवीन मान्यता के लिए कम से कम 3 से 5 वर्ष का समय देने, मान्यता के पूर्व तीन वर्षों के लिए शिक्षण केंद्र के रूप में पंजीकृत करने, नवीन मान्यता के लिए निर्धारित कठोर नियमों को सरल बनाने को लेकर नौगढ़ रेलवे स्टेशन पर हमसफर रोकने का एलान किया गया था। इसके तहत महासंघ के गोस्वामी गौरव भारती की अगुवाई में कार्यकर्ता सुबह 7.40 बजे ही स्टेशन पर पहुंच गए। ट्रेन करीब 9.45 स्टेशन पर पहुंची। यहां इसका स्टापेज दो मिनट है। इसी समय में संगठन से जुड़े लोगों ने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। स्टेशन अधीक्षक जीएन तिवारी के मुताबिक हमसफर का स्टापेज दो मिनट और 9.47 पर अगले स्टेशन के लिए रवाना हो गई।
प्रदर्शन में महासंघ के प्रभाकर मिश्रा, परमानंद पांडेय, अशोक चौधरी, प्रियशंकर मिश्रा, विनोद चौधरी, राजकुमार मालवीय, मनोज कसौंधन, अवधेश कुमार, सुधाकर नाथ तिवारी, संतोष चौधरी, प्रमोद मिश्रा, सोमनाथ चौधरी, संजय मद्देशिया मौजूद रहे। वहीं आंदोलन को देखते हुए स्टेशन पर सुबह से ही सदर थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह, आरपीएफ नकहा के निरीक्षक रवि कुमार, जीआरपी चौकी नौगढ़ के इंचार्ज उपेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, चौकी इंचार्ज आरपीएफ सीपी यादव, अवनीश कुमार, राय, केके काजी, धर्मनाथ यादव, जवाहर लाल यादव, मिथिलेश कुमार आदि मुस्तैद रहे।