फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने दी चेतावनी

आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने दी चेतावनी

Sun, 10 Sep 2017 10:31 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने दी चेतावनी
सिद्धार्थनगर। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन जिला इकाई की बैठक रविवार को नगर के एक होटल में की गई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने की रूपरेखा तैयार की गई। मांगों का समाधान न होने पर 18 सितंबर से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल व प्रदर्शन की चेतावनी दी। प्रदेश महामंत्री प्रभावती देवी ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मचारियों की मांग पर डीपीओ का स्थानांतरण संभल जिले में कर दिया गया है, लेकिन डीपीओ को कार्यमुक्त नहीं किया गया है। प्रशासन के इस कृत्य से आंगनबाड़ी संगठन में रोष है। अगर डीपीओ को तत्काल कार्यमुक्त नहीं किया गया तो प्रदेश नेतृत्व के साथ जिले के आला अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। कर्मचारी संगठन व शासन स्तर पर हुए वार्ता के क्रम में 17 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया था। संगठन के पदाधिकारियों ने मांगों के समाधान के लिए 17 सितंबर तक समय भी दिया है। अगर मांगों का समाधान नहीं किया गया तो 18 सितंबर से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल व प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान कौशकी त्रिपाठी, मधु यादव, चंपा शर्मा, शिमला मौर्या, सुशीला, शीला दुबे, सविता श्रीवास्तव, रमा सिंह, विमला सिंह, उमा भारती, फूलमती, कांती पांडेय, गायत्री, पार्वती देवी, संगीता दुबे, सरिता, सत्यावती, सरोज और मृदुला शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed