फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सपा नेता तौलेश्वर की पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट

सपा नेता तौलेश्वर की पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट

Wed, 25 Oct 2017 10:40 PM IST
Siddharth Nagar
Siddharth Nagar Updated Wed, 25 Oct 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
सपा नेता तौलेश्वर की पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट
crime scene
मिश्रौलिया(सिद्धार्थनगर)। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय के करीबी और खुनियांव के अपदस्थ ब्लॉक प्रमुख व सपा के जिला सचिव तौलेश्वर निषाद की मिश्रौलिया पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोल दी है। उनके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, अवैध खनन, राष्ट्रीय ध्वज के अपमान सहित करीब 16 मामले दर्ज हैं। वहीं सपा नेता ने इस पूरी कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है। सपा सरकार में तौलेश्वर निषाद काफी प्रभावी रहे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय के करीबी होने के चलते भी शासन-प्रशासन में गहरी पैठ थी। उनकी राजनीतिक हैसियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह खुद खुनियांव के ब्लॉक प्रमुख रहे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य जैसे पदों पर आसीन हैं। ब्लाक प्रमुख की कुर्सी भी हाल में ही अविश्वास प्रस्ताव के बाद छिनी है। मिश्रौलिया एसओ पंकज सिंह के मुताबिक तौलेश्वर निषाद के खिलाफ 12 से अधिक गंभीर धाराओं सहित कुल 16 मुकदमे पंजीकृत हैं। इनकी हिस्ट्रीशीट नं.12-ए खोली गई है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की गई है। वहीं, सपा नेता तौलेश्वर निषाद ने कहा कि मेरे खिलाफ जो भी मुकदमे दर्ज हैं, वह सभी राजनीति से प्रेरित हैं। मैं कोई अपराधी नहीं हूं। पुलिस की यह कार्रवाई भी राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed