फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   दूसरी शादी करने वाले पति को महिला ने छोड़ा

दूसरी शादी करने वाले पति को महिला ने छोड़ा

Sun, 06 Aug 2017 10:04 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
दूसरी शादी करने वाले पति को महिला ने छोड़ा
सिद्धार्थनगर। पति के दूसरी शादी कर लेने से परेशान पत्नी ने रविवार को अलग रहने का फैसला कर लिया। महिला थाने में पेश हुए मामले में उसने खुद पति को छोड़ने का फैसला कर सबको चौंका दिया। पति की इस हरकत से महिला लंबे समय से हलकान थी और सकून की जिंदगी के लिए वह अलग होना चाहती थी। तलाक मांगने पर पति उसे केवल झांसा दे रहा था जबकि महिला, किसी कीमत पर उसके साथ रहने को तैयार नहीं थी।
विज्ञापन

बढ़नी बाजार की रहने वाली सोनी उर्फ अंजुमन फहरत की शादी छह साल पूर्व नगर के सरोजनी नगर निवासी फैसल से हुई थी। दोनों से एक पांच साल का बच्चा भी है। सोनी ने बताया कि दो साल पूर्व फैसल ने चुपचाप दूसरी शादी कर ली और उसे बताया तक नहीं।
विज्ञापन

इसके बाद वह मैके में रहने लगी। कई बार इस बात को लेकर फैसल से उसकी तकरार हुई। दूसरी शादी का विरोध करने पर वह मारपीट करता और धमकाता। आजिज आकर वह अलग रहने की बात करने लगी और फैसल से तलाक देने को कहा। फैसल इस बात को लेकर तैयार नहीं हो रहा था और तलाक देनें में हीलाहवाली करता रहा। जबकि दूसरी शादी के बाद वह फैसल के साथ रहने को तैयार नहीं थी। मैके में ही अपना और अपने बच्चे का पेट पालने के लिए वह एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने लगी। थक -हार कर सोनी, महिला थाने की शरण में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को सुनवाई के बाद मौजूद काउंसलर शमसुल हक व महिला थानाध्यक्ष सुमन त्रिपाठी की मौजूदगी में दोनों ने अलग रहने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed