फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सौ दिन में हुए फैसलों के परिणाम अभी बाकी

सौ दिन में हुए फैसलों के परिणाम अभी बाकी

Mon, 26 Jun 2017 09:51 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
सौ दिन में हुए फैसलों के परिणाम अभी बाकी
इटवा (सिद्धार्थनगर)। प्रदेश सरकार ने सौ दिन पूरे कर लिए हैं। एजेंडे के अनुसार घोषणाओं को मूर्त रूप देने के लिए सरकार ने इस दौरान कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। विकास की नई शुरुआत तो की है, लेकिन इन फैसलों को अभी तक मूर्त रूप नहीं दिया जा सका है। कई काम अधूरे हैं तो कहीं वर्षों पुराने ढर्रे पर चलते प्रशासनिक व्यवस्था की खामियां आड़े आ रही है। सरकार के सौ दिनों में लोगों को बहुत कुछ तो हासिल नहीं हो पाया है, लेकिन उम्मीदें जरूर बनी हैं। उनका मानना है कि अभी थोड़ा वक्त दिया जाए, सरकार अच्छे काम करेगी।
विज्ञापन

सत्ता संभालने के बाद भाजपा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति 18 घंटे व तहसील मुख्यालयों पर 24 घंटे का वादा किया था। कस्बे और सड़क मार्ग पर स्थित गांवों की आपूर्ति सुधरी है, लेकिन अन्य क्षेत्रों में बदतर हाल यथावत है। 24 घंटे मे ट्रांसफार्मर बदलने का दावा भी हवा-हवाई ही साबित हुआ है। एक माह पूर्व आई आंधी के बाद दर्जनों गांवों की विद्युत आपूर्ति अब तक पटरी पर नहीं लौटी है। सरकार के काम-काज का आकलन करते हुए बब्बू मिश्रा कहते हैं कि विभागीय अधिकारियों की उदासीनता ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल करने में सबसे बड़ी बाधा है। किसानों के कर्ज माफी का अभी कहीं अता-पता नहीं है। चेतन उपाध्याय कहते है कि गड्ढा मुक्त सड़कों की घोषणा का अमल हो रहा दिखायी पड़ रहा है, मगर शत-प्रतिशत सफलता अभी मीलों दूर है। बारिश इसमें सबसे बड़ी बाधा है। अवैध कब्जा हटाने में सरकार की सफलता में हलका लेखपाल अवरोध बने हुए हैं। यह मनमाने तरीके से लोगों के नाम अवैध कब्जाधारकों की लिस्ट में शामिल कर रहे हैं। गिरीश मिश्रा कहते हैं कि सरकार धीरे-धीरे सभी वादों पर काम कर रही है। छह माह पूरे होते-होते रफ्तार में तेजी दिखाई देने लगेगी।
विज्ञापन


थमा भ्रष्टाचार, विकास को मिली गति: विधायक
भाजपा विधायक सतीशचंद्र द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने के वादे पर कार्य कर रही है। शीघ्र ही इटवा-बिस्कोहर, शाहपुर-धोबहा, मझौवा मार्ग का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इटवा में रोडवेज व मिनी स्टेडियम के लिए जमीन चिह्नित करने का कार्य प्रगति पर है। जमीन मिलते होते ही रोडवेज व मिनी स्टेडियम अमल में आ जाएगा। बेंवा-डुमरियागंज-इटवा-ढेबरुआ राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित होना बड़ी उपलब्धि है। कहा कि पिछली सरकार ने बिस्कोहर व इटवा को नगर पंचायत बनाने के नाम पर छल किया है। चुनावी लाभ के लिए प्रक्रिया पूरी कराए अधिसूचना जारी कर दी गई। सरकार सभी रुके विकास को गति देने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नहीं टूटेगी आस, होगा पूरा विकास : अमर सिंह
शोहरतगढ़। विधायक चौधरी अमर सिंह ने प्रदेश सरकार के सौ दिन के कार्यकाल को उल्लेखनीय बताया है। कहा कि पूर्ववर्ती सपा-बसपा व कांग्रेस की सरकारों ने देश के भीतर इतना अधिक कचरा कर दिया, जिसे साफ करने में वक्त तो लगेगा ही। इसके बावजूद योगी सरकार में सारा कामकाज सही ढंग से हो रहा है। प्रदेश में बिजली, सड़क, आवास, पेयजल आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने में सरकार तेजी से कार्य को अंजाम देने में लगी हुई है। शुरुआत बेहतर हुई है तो अंत और भी अच्छा होगा। जनता को भी इस बात का आभास हो रहा है। क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं का समाधान कराने के लिए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी तन्मयता से करते रहेंगे। जनता का भरोसा टूटने नहीं पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed