{"_id":"67b76f4c6e91c8891202e6ce","slug":"18-mobile-squads-will-inspect-examination-centers-at-night-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-132763-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 18 सचल दस्ते रात्रि में करेंगे परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 18 सचल दस्ते रात्रि में करेंगे परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
विज्ञापन
-माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा नकलविहीन व सकुशल संपन्न करने के लिए रात में भी होगी निगरानी
-दिन में स्टेटिक सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट करेंगे जांच, रात में भी निरीक्षण करने के लिए बनाई गई 18 लोगों की टीम
-जांच टीम को कोई हरकत मिलेगी तो केंद्र खुलवाकर लेंगे जायजा, गड़बड़ी मिली तो दर्द होगा केस
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा को सकुशल और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए विशेष चौकसी बरती जा रही है। इस बार सेक्टर, जोनल और स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा रात्रि में भी मजिस्ट्रेट की तैनात की गई है। जिले के पांच तहसीलों में कुल 18 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जो रात्रि में भ्रमण करके केंद्रों के बारे में जानकारी लेंगे। अगर वहां पर कोई संदिग्ध गतिविधि और आवाज आती है तो केंद्र को खुलवाकर जांच करेंगे। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा के लिए 119 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 65 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को सकुशल और नकलविहीन तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों को सीसी कैमरे से लैस किया गया है। वायस रिकाॅर्डिंग युक्त सीसीटीवी कैमरा लगा है। जो रात्रि में भी कवर करेगा। वहीं, परीक्षा में नकल रोकने और नकल कराने वालों पर नकेल कसने के लिए सेक्टर, जोनल और हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा होगी। इसके साथ ही केंद्र पर रात में किसी प्रकार से गड़बड़ी न होने पाए इसके लिए 18 मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। जिनकों को तहसीलवार क्षेत्र बांटा गया है।
यह मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र के केंद्र का रात्रि में भ्रमण करेंगे। केंद्र के आसपास देखेंगे। साथ ही अगर केंद्र पर कुछ गड़बड़ हुआ या फिर कुछ हरकत नजर आता है। तो तत्काल केंद्र को खोलवाकर उसकी जांच करेंगे। अगर कोई गड़बड़ी मिलती है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी हो गई है। मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक की बैठक करके परीक्षा को सकुशल और नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा।
-प्रकाश सिंह, डीआईओएस