फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   दीवार पर लिखा मिला ‘सिमी के सदस्य बनें’

दीवार पर लिखा मिला ‘सिमी के सदस्य बनें’

Wed, 27 Feb 2019 10:38 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 27 Feb 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
दीवार पर लिखा मिला ‘सिमी के सदस्य बनें’
मोहाना थाना क्षेत्र के मोहाना चौराहे के शिवपतिनागर महापाली रोड एक दीवार पर ‘बी बोल्ड, ज्वाइन सिमी’ लिखा मिला। - फोटो : अमर उजाला
बर्डपुर(सिद्धार्थनगर)। प्रतिबंधित संगठन सिमी(स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया) की सक्रियता जिले में दिख रही है। बुधवार को इसका प्रमाण भी मिला। मोहाना थाना क्षेत्र के मोहाना चौराहे के शिवपतिनागर महापाली रोड एक दीवार पर ‘बी बोल्ड, ज्वाइन सिमी’ लिखा मिला। संगठन की सक्रियता ऐसे समय में सामने आई जब भारत ने आतंकियों पर कार्रवाई की है और भारत-पाकिस्तान सीमा पर सतर्कता बढ़ी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अज्ञात उपद्रवियों द्वारा इस प्रकार के शब्द लिखकर देशवासियों की भावनाओं को आहत करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को युसुफपुर चौराहे पर एक कार्यक्रम में शामिल होने आए हियुवा प्रदेश प्रभारी व डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह और सदर विधायक श्यामधनी राही को जब यह जानकारी लोगों ने दी। इस पर उन्होंने तत्काल थानाध्यक्ष मोहाना अंजनी राय को बुलाकर मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। एसओ मोहाना ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा मामले की जानकारी मिली है। इसमें संलिप्त लोगों की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed