{"_id":"5c001c51bdec224163422093","slug":"171543511121-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगनाथ मिश्र कमेटी की रिपोर्ट लागू की जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगनाथ मिश्र कमेटी की रिपोर्ट लागू की जाए
siddharthnagar
Updated Thu, 29 Nov 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
आरक्षण की मांग को लेकर धरना देते पीस पार्टी के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। पीस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला जेल के सामने स्थित धरना स्थल पर रंगनाथ मिश्रा आयोग, सच्चर कमेटी की सिफारिशें लागू करने एवं आबादी के अनुपात में मुस्लिमों को आरक्षण देने की मांग को लेकर लेकर धरना दिया।
प्रदेश के युवा महासचिव निसार अहमद ने कहा आरक्षण न मिलने से मुस्लिम समाज के लोग विकास में पिछड़ रहे हैं। पार्टी लगातार मुुस्लिम समुदाय को आबादी के अनुसार आरक्षण देने की मांग कर रही है। लेकिन पूर्व व वर्तमान सरकारों ने से इसे पूरा करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। इस दौरान नूर खान, मुस्कीम अहमद,रियाजुद्दीन, अलीमुल्लाह, जमील अहमद, महफूज आलम, अलोक कुमार आदि मौजूद रहे।
वहीं एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष हामिद हुसेन की अगुवाई में पार्टी के पदाधिकारियों ने मुस्लिम आरक्षण की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि भारत में आजादी के बाद से मुस्लिम समुदाय लगातार पिछड़ा रहा है। इस दौरान रियाज सिद्दीकी, अब्दुल राजिक, मो. आसिफ, तबरेज आलम, अजहर खान मौजूद रहे।